एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा सांसद एसटी हसन ने लगाए गंभीर आरोप, चुनावी तैयारियों के बीच चढ़ा सियासी पारा

मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने जिला निर्वाचन अधिकारी पर वोटर्स के नाम काटने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने इस मामले में कलेक्टर से बीएलओ की जांच की मांग की है.

UP News: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए अभी लगभग पांच महीने से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन सियासी पारा अभी से चढ़ता हुआ नजर आ रहा है. राजनैतिक बयान तो चुनावों में आम बात है, लेकिन समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन (ST Hasan) ने निर्वाचन अधिकारियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) पर समुदाय विशेष के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है. 

वोटर लिस्ट की जांच पर सवाल 
आगामी 2024 के लोक सभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा तैयारियां की जा रही है, जिसके अंतर्गत चुनाव आयोग के विशेष निर्देश पर वोटर लिस्ट की जांच पड़ताल की जा रही है और नए वोटरों को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है, मुरादाबाद से सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण किया जा रहा है, जो लोग 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष के होने जा रहे हैं उनका मतदाता पहचान पत्र बनाया जा रहा है. 

वोटर लिस्ट से हटाने का आरोप
उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि हमारी तहसील मुरादाबाद में जहां कंप्यूटर लगे वहां पर एक खास पार्टी के लोग जाते है और जो लोग 80 साल के हो या कोई महिला 40 साल की हो उनका नाम डिलीट कराते हैं. जबकि उनके नाम इलेक्शन कमीशन के पोर्टल पर चढ़े हुए हैं, लेकिन फिर भी उनके नाम कटवाए जा रहे हैं. 

फोटो सही नहीं होने का दे रहे हवाला
यह कहा जा रहा है कि किसी के फोटो सही नहीं है इस वजह से वोट काटे जा रहे हैं लेकिन फोटो भी सही है उस के बाद भी यह काम जारी है. वहीं बीएलओ की रिपोर्ट के बिना ही वोट काट दिए जाते हैं. यह भी संज्ञान में आया है कि पर्टिकुलर समुदाय के वोटरों के नामों को डिलीट करने के लिए बीएलओ ने लिखा है. बीएलओ की भी जांच होनी चाहिए, इस से हमारा किलेरिकल स्टाफ खुद को असहाय महसूस कर रहा है.

इस मामले को मैं डीएम साहब के संज्ञान में लाकर जानकारी करूंगा और डीएम साहब को अवगत कराया जाएगा. जो इस तरह बेईमानी हो रही हैं मुझे उम्मीद है डीएम साहब इस को सही कराएंगे और जरूरत पड़ने पर चुनाव आयोग को भी अवगत कराया जाएगा.

ये भी पढे़ं: Kashi Vishwanath Corridor: 13 दिसंबर को पूरे होंगे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के दो साल, स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget