एक्सप्लोरर

अतिक्रमण हटाने के दौरान मिली 2 क्विंटल की तिजोरी, खजाना मिलने की फैली अफवाह...फिर ये हुआ

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना इलाके में जीटी रोड के चौड़ीकरण का काम हो रहा है. अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दुकान से तिजोरी बरामद हुई. तिजोरी में खजाना होने की अफवाह फैल गई.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क से अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दुकान से तिजोरी बरामद हुई. तिजोरी में खजाना होने की अफवाह क्षेत्र में तेजी से फैल गई. जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर तिजोरी को कब्जे में लेकर अफसरों को सूचना दी. जिसके बाद दो क्विंटल वजनी तिजोरी जेसीबी की मदद से पहले चौकी और फिर थाने भेजी गई. वहीं, दुकान के मालिक और किराएदार दोनों ने तिजोरी उनकी होने का दावा किया है. पुलिस का कहना है कि प्रशासन मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रहा है.

फैल गई खजाना निकलने की खबर बता दें कि, बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना इलाके में जीटी रोड के चौड़ीकरण का काम हो रहा है. जिसके चलते एनएचएआई सड़क किनारे स्थित दुकानों का अतिक्रमण हटावा रहा था. दुकानदार खुद खड़े होकर जेसीबी से मलबा हटवा रहे हैं. दुकानदार दिनेश त्रिवेदी भी मलबा हटवा रहे थे. तभी एक पुरानी तिजोरी नजर आई. जेसीबी चालक और मजदूरों ने ये बात लोगों को बताई तो कुछ ही देर में दुकान के नीचे खजाना निकलने की खबर फैल गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. इसके बाद हल्का बल प्रयोग कर तिजोरी को जेसीबी से पुलिस चौकी लाया गया.

सील करवाई गई तिजोरी दुकान के मालिक और किराएदार दोनों ने तिजोरी पर अपना-अपना दावा ठोक दिया. जिसके बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर तिजोरी को सील करवाकर बिठूर थाने भिजवा दिया. एसपी वेस्ट डॉ अनिल कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है. अधिकारियों के निर्णय के बाद तिजोरी को खोला जाएगा.

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी आदित्यनाथ का अनोखा अंदाज, चित्रकूट में सेल्फी लेते हुए आए नजर, वायरल हुई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget