एक्सप्लोरर

Lockdown में दारोगा पर क्यों बरसी सिपाही की लाठी, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

सीतापुर में सिपाही ने दारोगा को लाठी से जमकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले के सामने आने के बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन की ड्यूटी के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया था।

सीतापुर, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान सीतापुर जिले में एक सिपाही और दारोगा के बीच जमकर विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि सीनियर-जूनियर की मर्यादा भूलते हुए सिपाही ने दारोगा पर जमकर लाठियां बरसा दी। सिपाही का दारोगा को लाठी से मारने का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि किसी विवाद से गुस्साए सिपाही ने दारोगा को लाठियों से जमकर पीटा। जिसके बाद वहां मौजूद एक अन्य सिपाही ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने दोनों के झगड़े को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बीच दारोगा की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Sitapur-daroga-sipahi

यह पूरा विवाद शहर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश चंद्र और सिपाही रामआसरे के बीच का है। जहां आंख के अस्पताल के पास लॉकडाउन ड्यूटी के दौरान सिपाही को बैठा हुआ देखकर दारोगा ने उससे अपशब्द करने शुरू कर दिए। जिसपर सिपारी गुस्से में आग-बबूला हो गया। उसने गुस्से में दारोगा पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। 

पहले तो वहां मौजूद सिपाही ये सब देखते रहे और फिर बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।इसके बाद दारोगा ने कोतवाली पहुंचकर सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कराया।सिपाही का कहना है कि उसके पैर में चोट लगी होने के कारण वह कुछ देर के लिए बैठ गया था, जिस पर दारोगा ने उससे अभद्रता की, जिसके चलते उसने मारपीट की, जबकि अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Sitapur-daroga-sipahi1

सिपाही और दारोगा के बीच मारपीट मामले पर एसपी सीतापुर का भी बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ड्यूटी खड़े होकर काम करने की बात कहने पर हेड कांस्टेबल ने दारोगा से मारपीट की। वर्दी में दारोगा से मारपीट करने को लेकर  हेड कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया। हेड कांस्टेबल पर विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की गई। आपदा एक्ट के तहत ड्यूटी ना करने पर केस भी दर्ज किया जा रहा।

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget