एक्सप्लोरर

प्रयागराज: ईद की खुशियों पर कोरोना का साया, बाज़ारों में सन्नाटा, सादगी से मनेगा त्यौहार

कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन का दौर है. इस बीच ईद का त्यौहार है. लेकिन बाजारों में रौनक गायब है चारों तरफ सन्नाटा पसरा है. लॉकडाउन की बंदिशों ने त्यौहार को फीका कर दिया. हालांकि तमाम लोगों ने ईद के त्यौहार को सादगी से मनाने का फैसला किया है

प्रयागराज, एबीपी गंगा। रमज़ान के तीस रोज़ों के बाद खुशियों की नई सौगात लेकर आने वाला ईद -उल- फितर यानी ईद का त्यौहार कल समूचे देश में पूरी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा. हालांकि इस बार के त्यौहार पर कोरोना की महामारी और लॉकडाउन की बंदिशों का असर साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा हैं. संगम नगरी प्रयागराज में हमेशा ईद से पहले बाजार भीड़ से गुलज़ार रहते थे. सडकों पर खासी चहल पहल रहती थी. कई जगहों पर तो तिल रखने की जगह नहीं होती थी और सड़कों पर लंबा जाम लग जाता था, लेकिन इस बार बाज़ार लॉक हैं. जेबें डाउन हैं और कोरोना का कहर ईद की खुशियों में खलल डाल रहा है.

प्रयागराज के बाज़ार पिछले दो महीनों से बंद हैं. शहरी इलाके के तीन बाज़ारों की दुकानें ट्रायल के तौर पर रोस्टर के मुताबिक़ दो दिन खोली भी गईं, लेकिन इसके बावजूद खरीददारों की भीड़ बाहर नहीं निकली. आज भी इक्का दुक्का जो दुकानें खुली हुई हैं, वहां भी सन्नाटा पसरा हुआ है. वैसे प्रयागराज के लोगों ने काफी पहले ही यह तय कर लिया था कि इस बार ईद का त्यौहार वह सादगी के साथ मनाएंगे. घरों पर ही नमाज़ अदा करेंगे और किसी तरह का जश्न व दावत नहीं करेंगे.

प्रयागराज के कारोबारियों को इस बार दोहरा नुकसान उठाना पड़ा है. एक तो उनका कारोबार पिछले दो महीने से पूरी तरह ठप्प है और दूसरा ईद का बड़ा मौका भी उनके हाथ से निकल गया है. कहा जा सकता है कि ईद की खुशियों पर इस बार कोरोना का असर साफ़ तौर पर नज़र आ रहा है. खरीददारों में उत्साह नहीं है. कारोबारी मायूस हैं और हर कोई कोरोना का कहर जल्द से जल्द ख़त्म होने की दुआएं मांग रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget