एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: मसूरी में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, गुस्साए लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी

मसूरी में पेयजल की समस्या से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया. लोगों ने अधिकारियों को प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी भी दी है.

मसूरी. पहाड़ों की रानी मसूरी में इन दिनों पीने के पानी की भारी समस्या देखने को मिल रही है. पानी की कमी के चलते लोग काफी परेशान हैं. झड़ीपानी और बार्लोगंज क्षेत्र के लोगों ने सभासद सरिता कोहली और सुरेश थपलियाल के नेतृत्व में गढ़वाल जल संस्थान का घेराव भी किया. इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की.

लोगों ने कहा कि वे पिछले 15 दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं जबकि उनके आसपास के बड़े होटलों में भरपूर पानी दिया जा रहा है. उन्होंने गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी पानी की समस्या दूर नहीं होती तो वह मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाएंगे. लोगों ने आगे कहा कि अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है. स्थानीय लाइनमैन का फोन स्विच ऑफ है. ऐसे में वह जाये जो जाये कहां. उन्होंने क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भी पूरे मामले का संज्ञान लेकर गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

स्थानीय सभासद सरिता काहेली ने गढ़वाल जल संस्थान पर अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है. लोग लगातार गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारियों से पेयजल की समस्या दूर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है. उन्होंने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि गढ़वाल जल संस्थान में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण मसूरी की जनता पानी की बूंद-बूंद को तरस रही है, जबकि बड़े होटल और रेस्टोरेंट में भरपूर पानी दिया जा रहा है इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए.

क्या बोले अधिकारी?
वहीं, गढ़वाल जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत ने कहा कि लोगों की समस्याओं का संज्ञान लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वापरवाह लाइनमैन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा पिछले दिनों पंप खराब होने के कारण पेयजल की सप्लाई नहीं हो पा रही थी. टैंकरों के माध्यम से लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब जल्द तकनीकी कमियों को दूर कर क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

यूपी में आज से कोरोना कर्फ्यू में दी गई और ढील, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को दिए ये निर्देश

यूपी में धर्म परिवर्तन का बड़ा खुलासा, पुलिस का दावा- एक हजार गैर मुस्लिमों का कराया गया धर्म परिवर्तन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget