एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता ने राज्यपाल को लिखा पत्र, योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग

समाजवादी पार्टी के नेता व यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने राज्य में कानून-व्यवस्था के हालात पर राज्यपाल को पत्र लिखा है. उन्होंने मांग की है योगी सरकार को बर्खास्त किया जाये.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने मंगलवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए योगी सरकार को बर्खास्त करने की संस्तुति केंद्र सरकार को भेजने और हाथरस कांड की जांच किसी सिटिंग जज की देखरेख में कराने की मांग की है.

यूपी में बढ़े अपराध

समाजवादी पार्टी (सपा)के वरिष्ठ नेता चौधरी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों के अपहरण तथा बलात्कार जैसे अपराध निरन्तर बढ़ रहे हैं. राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं. हर 15 मिनट में बलात्कार की एक घटना हो रही है.

एनसीआरबी रिपोर्ट का हवाला

उन्होंने एनसीआरबी की वर्ष 2019 के रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश भर में भारतीय दंड संहिता के तहत पंजीकृत अपराध में 10.09 फीसदी अपराध उत्तर प्रदेश में हुए हैं.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2018 में 5,85,157 और वर्ष 2019 में 6,28,578 आपराधिक वारदात दर्ज की गई. यह पूरे देश में दर्ज अपराधों का 12.2 फीसदी है. इस तरह उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर आ गया है.

सिटिंग जज से कराई जाए जांच

चौधरी ने हाथरस कांड की चर्चा करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस और प्रशासन का रवैया अत्यंत शर्मनाक रहा है. उन्होंने इस मामले की जांच किसी सेवारत न्यायाधीश की देखरेख में कराने की मांग की.

उन्होंने कहा कि हाथरस के साथ ही सूबे के विभिन्न हिस्सों में हुई छेड़छाड़ व बलात्कार की घटनाओं से प्रदेश की बदनामी हुई है जबकि राज्य की भाजपा सरकार अपनी असफलताओं को बर्बरतापूर्ण तरीके से छिपा रही है.

ये भी पढ़ें.

आजमगढ़: बिजली कर्मियों के आंदोलन से बीते 40 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप, लोगों के घरों में पानी नहीं, जनता सड़कों पर उतरी

हाथरस मामले पर यूपी सरकार ने बिना मांगे दाखिल किया हलफनामा, कहा- जांच की निगरानी करे SC

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget