एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में घरों में आई बड़ी-बड़ी दरारें, डर के साए में जी रहे लोग

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी जमीन में दरारों और भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके कारण यहां रहने वाले लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब पहाड़ी इलाकों के साथ साथ मैदानी इलाकों में भी रहना सुरक्षित नहीं लग रहा है. हाल ही में पहाड़ी क्षेत्रों, जोशीमठ, उत्तरकाशी और कर्णप्रयाग में घरों में आईं बड़ी-बड़ी दरारों और जमीन के धंसने के कारण यहां रहने वाले लोगों को चिंता में डाल दिया है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपना पुश्तैनी घर छोड़कर राहत शिविरों या होटलों में रहना पड़ रहा है. इन घटनाओं के डर से कई लोग कई महीनों से अपने घरों में नहीं गए हैं. जानकारी के अनुसार भूस्खलन का सिलसिला केवल पहाड़ों तक ही सीमित नहीं है. बल्कि अब मैदानी इलाकों में भी जमीन में दरारों और भूस्खलन का खतरा धीरे-धीरे बढ़ता दिखाई दे रहा है.

चमोली जिले के जोशीमठ शहर के बाद अब देहरादून जिले के कालसी ब्लॉक के खमरोला गांव और उसके आसपास के इलाकों में दो दर्जन से ज्यादा घरों में दरारें पड़ने और जमीन धंसने के मामले सामने आए हैं. हैरान करने वाली बात तो ये है कि ये इलाका राज्य की राजधानी देहरादून से महज 90 किलोमीटर दूर है. ऐसे में अब शहरों पर भी भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है, जो चिंता का सबब है. इस तरह की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि खमरोला गांव के कई घरों में पिछले दिनों दरारें आ गई थीं. इस मानसून ये दरारें और भी चौड़ी हो गई हैं. इसके अलावा वहां पर जमीन के धंसने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. इसके अलावा सड़कों पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं.

इस मामले में गांव वालों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क बनाने के लिए की गई कटाई के काम के कारण खमरोला में दरारें आई हैं. इस गांव में लगभग 50 परिवार रहते हैं, जिनकी जिंदगी और उनके घरों पर खतरा मंडरा रहा है. वहीं इस मामले में पीएमजीएसवाई के कार्यकारी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि सड़क को काटने का काम पीडब्ल्यूडी द्वारा किया गया था, ऐसे में जमीन के धंसने की समस्या गंभीर है और इसकी गहन भूवैज्ञानिक जांच होने की भी जरूरत है. उन्होंने कहा कि हम सरकार से भूवैज्ञानिक सर्वे करवाने और धंसाव के कारणों का पता लगाने के लिए बजट का अनुरोध कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-

Himachal News: हिमाचल में लगातार हो रहे लैंडस्लाइड से NHAI ने लिया सबक, अब 90 डिग्री पर नहीं काटे जाएंगे पहाड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP BJP Meeting Live Updates: अमित शाह पहुंचे लखनऊ, 3 हजार से ज्यादा नेता होंगे बीजेपी कार्यसमिति बैठक में शामिल
अमित शाह पहुंचे लखनऊ, 3 हजार से ज्यादा नेता होंगे बीजेपी कार्यसमिति बैठक में शामिल
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget