एक्सप्लोरर

Himachal News: हिमाचल में लगातार हो रहे लैंडस्लाइड से NHAI ने लिया सबक, अब 90 डिग्री पर नहीं काटे जाएंगे पहाड़

Himachal: हिमाचल प्रदेश में बनाए जा रहे फोरलेन हाईवे से लगातार हो रहे भूस्खलन हो रहे हैं. वहीं एनएचएआई ने फैसला किया कि, प्रदेश में फोरलेन बनाने के लिए अब 90 डिग्री ऊपर पहाड़ की कटाई नहीं होगी.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में तेजी से सड़कों का निर्माण हो रहा है. फोरलेन के नाम पर पहाड़ों का सीना छलनी किया जा रहा है. इसी वजह से बरसात के मौसम में लगातार हो रहे भूस्खलन की वजह से हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की परेशानी बढ़ गई है. भूस्खलन की वजह पर चर्चा के दौरान बार-बार पहाड़ों के 90 डिग्री कटिंग का मामला उठाया जा रहा है. वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से इस बारे में बात कर चुके हैं. साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने भी इसी संदर्भ में केंद्र सरकार से बात की थी.

अब प्रदेश में फोरलेन बनाने के लिए 90 डिग्री पर पहाड़ों की कटाई नहीं की जाएगी. इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मापदंड बदलने का फैसला लिया है. इससे पहाड़ों को होने वाला नुकसान काफी हद तक कम हो सकेगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एक टीम जल्द ही हिमाचल प्रदेश में बन रही फोरलेन का दौरा करने वाली है. मापदंड में बदलाव करने के लिए तकनीकी टीम भी पहाड़ों का मुआयना करेगी. इसके बाद सड़क निर्माण में पहाड़ियों की कटिंग यदि गुंजाइश होगी तो वह भी पूरी की जाएगी. इससे पहाड़ सुरक्षित रहेंगे और सड़क पर सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा भी पुख्ता हो सकेगी. 12 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश में एक्सपर्ट कमेटी मुआयना करने के लिए आ रही है.

कालका-शिमला हाईवे पर सबसे ज्यादा भूस्खलन

पहाड़ियों की कटिंग के लिए नए मापदंड अपनाए जाने पर विचार किया जा रहा है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की कोशिश है कि ज्यादातर जगहों पर टनल का निर्माण किया जाए, ताकि पहाड़ों को कम से कम नुकसान हो. इसके अलावा पहाड़ों में स्थिरता लाने की योजना पर भी हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया काम कर रहा है. गौरतलब है कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर सबसे ज्यादा भूस्खलन हो रहे हैं. बीते पांच दिनों से चक्की मोड़ में हुए भूस्खलन की वजह से नेशनल हाईवे बंद पड़ा हुआ है.

बदला जाएगा कटिंग का पैटर्न

शिमला-कालका नेशनल हाईवे पर ही सबसे ज्यादा जगहों पर 90 डिग्री की कटिंग की गई है. यही 90 डिग्री की कटिंग प्राधिकरण के साथ आम जनता के लिए आफत बन गई है. अवैज्ञानिक ढंग से की गई यह कटिंग लगातार लोगों को नुकसान पहुंचा रही है. कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं और इससे पहले भी कई लोगों की जान इसी हाईवे पर जा चुकी है. लगातार हो रहे भूस्खलन की वजह से यात्री इस फोरलेन में सफर करने में असुरक्षा महसूस कर रहे हैं. यहां न केवल बरसात के मौसम में बल्कि गर्मियों के मौसम में भी भूस्खलन होता है. ऐसे में अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया कटिंग की तकनीक को बदलकर सफर को सुरक्षित बनाने जा रही है.

ये भी पढ़ें:- Himachal News: हिमाचल में दिखने लगा डीजल पर VAT बढ़ोतरी का असर, ट्रक यूनियन ने बढ़ाया माल ढुलाई भाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
IND VS PAK: पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई

वीडियोज

Rajasthan News: Jaipur में वैलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी पड़ गई भारी | Valentine Day | Controversy
India Vs Pakistan Match: पाकिस्तान हाथ मलता रह गया! | IND Vs PAK | Shoaib Akhtar
Akhilesh Yadav के साथ सिद्दीकी...'27' में साइकिल दौड़ेगी? | UP Politics | CM Yogi | ABP News
India Vs Pakistan Match: कोलंबो में भारत- पाक का मुकाबला ! | T20 World Cup
Sandeep Chaudhary: गड़े मुर्दे उखाड़ेंगे...देश का माहौल बिगाड़ेंगे! | Tipu-Shivaji Remark | Owaisi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
IND VS PAK: पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
दूर-दूर तक बदबू और नरक से बदतर हालात, जहां पानी की जगह तैरता है कचरे का पहाड़
दूर-दूर तक बदबू और नरक से बदतर हालात, जहां पानी की जगह तैरता है कचरे का पहाड़
RRB NTPC 2026: 16 मार्च से शुरू होगी CBT 1 परीक्षा, देखें शेड्यूल
RRB NTPC 2026: 16 मार्च से शुरू होगी CBT 1 परीक्षा, देखें शेड्यूल
Government Cancer Scheme: अब जिला अस्पतालों में भी आसानी से होगी कीमोथैरेपी, जानें क्या है केंद्र सरकार का प्लान?
अब जिला अस्पतालों में भी आसानी से होगी कीमोथैरेपी, जानें क्या है केंद्र सरकार का प्लान?
Embed widget