एक्सप्लोरर

भू माफिया का हैरान कर देने वाला कारनामा, अवैध प्लाटिंग के लिए नदी पर कब्जा कर बना दिया प्राइवेट पुल 

प्रयागराज में भू माफिया ने सरकारी ज़मीनों पर कब्ज़ा कर उस पर अवैध तरीके से प्लाटिंग करने के लिए नदी पर प्राइवेट पुल बना डाला है. सरकारी अमले की मिलीभगत के बिना ये मुमकिन नहीं है.

Prayagraj Land Mafia: यूपी की योगी सरकार ने माफियाओं के खिलाफ सबसे ज़्यादा कार्रवाई संगम नगरी प्रयागराज में की है, लेकिन इसके बावजूद यहां माफियाओं के कारनामों के किस्से खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताज़ा मामला पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के करीबी कहे जाने वाले एक ऐसे भू माफिया का है, जिसने सरकारी ज़मीनों पर कब्ज़ा कर उस पर अवैध तरीके से प्लाटिंग करने के लिए नदी पर प्राइवेट पुल बना डाला. नदी पर अवैध तरीके से बनाया गया पुल मानकों के विपरीत और कमज़ोर है, लिहाजा इससे गुजरने वाले लोगों की ज़िंदगी कभी भी खतरे में पड़ सकती है. 

सरकारी अमले में मचा हड़कंप
बहरहाल, मामला सामने आने के बाद सरकारी अमले में हड़कंप मच गया है. बैकफुट पर आए सरकारी अमले ने इस मामले में अब भू माफिया गुल बहार उर्फ़ गुलबदन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. अफसरों का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच के बाद ना सिर्फ मिलीभगत या लापरवाही करने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि नदी पर अवैध तरीके से बनाए गए पुल को तोड़ा भी जाएगा. वैसे, भू माफिया भले ही कितना भी ताकतवर हो, लेकिन नदी के किनारों पर कब्ज़ा कर उसके पाट को कम करते हुए प्रवाह को रोकने और अपने फायदे के लिए अवैध तरीके से प्राइवेट पुल बनाए जाने का काम सरकारी अमले की मिलीभगत के बिना कतई मुमकिन ही नहीं है.
 
नाले की तरह नजर आने लगी नदी 
प्रयागराज का हैरान कर देने वाला ये मामला सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के चुनाव क्षेत्र में आने वाले झलवा इलाके के देवघाट का है. यहां इन दिनों गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद माफिया घोषित पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद का करीबी कहे जाने वाला गुलबहार करीब 37 बीघा ज़मीन पर प्लाटिंग कर रहा है. उसने अपनी ज़मीनों के साथ बगल से गुजरने वाली ससुर खदेरी नदी के कछारी इलाकों यानी नदी के किनारे की सरकारी ज़मीनों पर रोलर चलवाकर उसे ना सिर्फ समतल करा दिया, बल्कि अपनी ज़मीन में मिला भी लिया. जिस जगह प्लाटिंग की जा रही थी, वहां ससुर खदेरी नदी की हालत ऐसी कर दी गई कि वो किसी नाले सरीखी नज़र आने लगी. 

मानकों से खिलवाड़
तकरीबन सौ मीटर दूरी पर रेलवे इस नदी पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए इस नदी पर जो पुल बनवा रहा है वहां और सौ मीटर दूरी पर माफिया द्वारा अवैध तरीके से बनाए गए पल की जगह पर नदी की चौड़ाई में एक तिहाई का फर्क हो जा रहा है. माफिया गुलबहार ने नदी पर अपने फायदे के लिए जो पुल बनाया है वो मानकों से खिलवाड़ करने वाला है. आम तौर पर नदियों पर पुल कंक्रीट से बनते हैं जबकि माफिया ने ससुर खदेरी नदी पर बनाए गए प्राइवेट पुल को ईंटों के ज़रिए खड़ा किया है.

परदे के पीछे है अतीक 
एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी गुलबहार उर्फ़ गुलबदन फरार है. चर्चा इस बात की है कि गुलबहार तो सिर्फ मुखौटा था, जबकि हकीकत में परदे के पीछे से माफिया अतीक अहमद इस जगह प्लाटिंग करा रहा था. प्रयागराज रेंज के आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह के मुताबिक़ पुलिस जांच में इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि माफिया किनके लिए काम कर रहा था. इस मामले में अब एफआईआर भले ही दर्ज हो गई हो, लेकिन ये ज़रूर कहा जा सकता है कि माफियाओं और बाहुबलियों पर शिकंजा कसने की योगी सरकार की मंशा को सरकारी विभागों के कुछ अफसर और कर्मचारी पलीता लगाने और उसके किए कराए पर पानी फेरने का कोई मौका छोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं.    

ये भी पढ़ें: 

राहुल गांधी ने कहा-'मुझे यूपी का आम पसंद नहीं', सीएम योगी ने पलटवार कर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget