एक्सप्लोरर

बस्ती में भू-माफियाओं ने शख्स की जमीन पर किया कब्जा! एसडीएम बोले- पैमाइश करवाकर करेंगे कार्रवाई

UP News: बस्ती में भू माफियाओं ने गरीब की जमीन पर बाउंड्री का निर्माण करवाकर उस पर कब्जा कर लिया है,  पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम ने कार्रवाई की बात कही है.

Basti News: उत्तर प्रदेश में गरीबों की जमीनों को लूटने वाले भू माफियाओं पर योगी सरकार का हंटर कागजों में चल रहा है, तभी तो बस्ती जनपद में एक बेरोजगार और मजबूर की जमीन को खाली देखकर दबंगों ने न सिर्फ उस कब्जा कर लिया बल्कि अब वे उसे अपना भी बता रहे है. खुद की जमीन को पाने के लिए अब पीड़ित जमीन मालिक जिलाधिकारी कार्यालय का चक्कर काट रहा है.

दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि राजस्व टीम भी उनके सामने घुटने टेक चुकी है. पीड़ित का कहना है कि जब जमीन उनकी है कागज में उनका नाम है तो फिर उस पर कोई और कैसे कब्जा कर सकता है. अगर कोई मजबूर है तो उसकी जमीन खुलेआम लूट ली जाएगी. फिलहाल तहसील के उप जिला अधिकारी ने मामले का संज्ञान तो ले किया है. मगर वे कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है.

बृजेश सिंह ने बस्ती के पाश इलाके में बेशकीमती जमीन ली. संजय कॉलोनी में चंद्रशेखर त्रिपाठी से लगभग सवा दो बिस्वा और संजय तोलानी से लगभग चार बिस्वा गाटा संख्या 1039 खरीदा मगर आज तक उन्हें वह जमीन मिली ही नहीं. सालों बाद जब बृजेश सिंह अपनी जमीन ढूंढने आए तो पता लगा दबंगों ने उनकी जमीन को कब्जा कर रखा है. अब वे योगी सरकार के अफसरों से न्याय मांगते फिर रहे है. 

दबंगों ने जमीन पर कराया बाउंड्री का निर्माण
आरोप है कि दबंग किस्म का गुंडा जुनैद और रसूखदार डॉक्टर एमके सिन्हा ने मिलकर बृजेश की जमीन पर बाउंड्री करवा लिया और अब दावा कर रहे है बृजेश की कोई जमीन यहां नहीं है. ये सुनकर बृजेश के होश उड़ गए है, लाखो रुपए खर्च कर उन्होंने जमीन लिया और उस पर कब्जा दूसरे ने कर रखा है, और जब वे अपनी जमीन मांगने जाते है तो उनके साथ बदसलूकी की जाती है.

गौरतलब है कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के संजय तोलानी से गाटा संख्या 1039 रक्बा 44 एअर का एग्रीमेंट बृजेश सिंह ने कई साल पहले वर्ष 2013 में कराया था, और अब उनकी जमीन पर दबंग डा. एमके सिन्हा और जुनैद ने कब्जा कर रखा है. बताया कि डा. एमके सिन्हा और जुनैद ने उनके हिस्से का 22-22 एअर जमीन जबरन कब्जा कर लिया हैं. अपनी ही जमीन को पाने के लिए वह लड़ाई लड़ रहे है.

अधिकारी के बोले- पैमाइश करवाकर करेंगे कार्रवाई
बहरहाल सदर तहसील के उपजिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक ने बताया कि भूमिधारी नंबर को लेकर विवाद है, बृजेश सिंह अपनी जमीन पर कब्जा करने का दावा कर रहे है, जब कि दो अन्य लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा किया है, ऐसा आरोप है. कहा कि नियमानुसार पैमाईश करवाकर जो भी विधिक कार्यवाही है अमल में लाई जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget