एक्सप्लोरर

'50 फीसदी पैसे की हो रही घपलेबाजी', महाकुंभ में 41 अरब के खर्च पर सपा ने उठाए सवाल

Lal Bihari Yadav AMU Minority Status: सुप्रीम कोर्ट ने AMU के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर अहम फैसला दिया है. नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संविधान का रक्षा करने वाला बताया है.

Uttar Pradesh News Today: प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ मेले में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इसके लिए जोरशोर से तैयारी जारी है. मेले की तैयारी को लेकर प्रदेश सरकार के जरिये किए जा रहे खर्च को लेकर नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव सवाल खड़े किए हैं. 

विधान परिषद में नेता विपक्ष और समाजवादी पार्टी नेता लाल बिहारी यादव ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की बीजेपी सरकार 41 अरब रुपये नहाने के नाम पर खर्च करने जा रही है. उन्हें गरीबों के खाने की कोई चिंता नहीं है. 

महाकुंभ को लेकर किया ये दावा
समाजवादी पार्टी नेता लाल बिहारी यादव ने कहा कि इसका हम लोगों ने सदन में भी विरोध किया था. उन्होंने बताया कि इसके तहत तीन बार में पैसा दिया गया, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि गरीबों के लिए कोई योजना नहीं है.

विधान परिषद में नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा, "इस महापर्व का कोई विरोध नहीं है, लेकिन इसमें लोगों का जायज पैसा खर्च किया जा रहा है." उन्होंने दावा किया हमाकुंभ में 50 फीसदी पैसे की घपलेबाजी की जा रही है. 

देश की सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. इसको लेकर नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा,"हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं." उन्होंने आगे कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की रक्षा करने का काम किया है.  

'महिला सुरक्षा के हर फैसले का स्वागत'
महिला की सुरक्षा से समेत कई अहम मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने सरकार सुझाव भेजा है. इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव ने कहा कि इस पर किसी भी तरह का फैसला उचित होगा. 

लाल बिहारी यादव ने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़े हर फैसले का स्वागत करते हैं. उन्होंने मांग की है कि पुलिस विभाग में भी महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्था लागू की जाए.

ये भी पढ़ें: AMU पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कानून विशेषज्ञ फैजान मुस्तफा बोले- 'ये अधिकारों की बड़ी जीत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget