एक्सप्लोरर

Lakhimpur News: लखीमपुर खीरी में पैसे न देने पर बेटे ने की पिता की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Lakhimpur: यूपी के लखीमपुर में नशे की हालत में एक बेटे ने डंडे और दरांती से पीट-पीटकर हत्या कर दी. ये घटना गुरुवार शाम की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. ये घटना लखीमपुर कोतवाली क्षेत्र के चिमनी गांव की है. जहां नशे की हालत में एक बेटे ने डंडे और दरांती से अपने पिता पर हमला कर दिया. ये घटना गुरुवार शाम की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. 

पिता की पीट-पीटकर हत्या

पुलिस के अनुसार चिमनी गांव निवासी जगदीश प्रसाद (65) को उसके बेटे जितेंद्र उर्फ दर्शन ने बेरहमी से डंडे से पीटा और बाद में उन पर दरांती से हमला कर दिया. दर्शन पिता से नशे की हालत में पैसे देने की मांग कर रहा था लेकिन जब पिता ने उसे इनकार कर दिया तो उसने उन्हें पीटना शुरू कर दिया. पिता की हत्या करने के बाद दर्शन उसके शव को पास के लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर ले गया, जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी.

नशे की हालत में पिता पर हमला

मृतक की पत्नी का कहना है कि जगदीश प्रसाद ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी कुछ संपत्ति बेच दी थी. लेकिन दर्शन शराब पीने की लत के चलते पैसे देने की जिद कर रहा था. लेकिन जब जगदीश प्रसाद उसके दबाव में नहीं आए तो गुरुवार की शाम को दोनों बाप-बेटे के बीच नोक-झोंक हुई. जिसके बाद नशे की हालत में दर्शन ने उन पर हमला कर दिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लखीमपुर के पुलिस उपाधीक्षक संदीप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी दर्शन को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी रामेश्वरी की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Corona Update: यूपी में बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में सामने आए 205 नए मरीज, 81 हुए रिकवर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में अवैध अतिक्रमण पर दौड़ा बुलडोजर, ग्राम समाज की 3 बीघा जमीन खाली कराई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget