एक्सप्लोरर

Lakhimpur News: लखीमपुर खीरी में गेहूं के खेत में पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा

UP News: जिले के सम्पूर्णानगर वन रेंज क्षेत्र में एक विशालकाय मगरमच्छ गेहूं के खेत में आ घुसा. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर नदी में छोड़ दिया है.

Lakhimpur News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिले के सम्पूर्णानगर वन रेंज क्षेत्र में एक विशालकाय मगरमच्छ गेहूं के खेत में आ घुसा. मगरमच्छ को देख खेत में काम कर रहे किसान डर के मारे खेत छोड़कर भाग खड़े हुए.  ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. कई घंटे की मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता पाई. वनकर्मियों ने मगरमच्छ को गाड़ी में लादकर सुरक्षित रूप से नदी में छोड़ दिया.

ग्रामीणों के मुताबिक, मगरमच्छ की लंबाई करीब 7 से 8 फीट के आसपास थी और वह खेतों में रेंगता हुआ दिखाई दिया. ऐसे दृश्य आमतौर पर गांवों में नहीं देखने को मिलते, जिससे लोग पहले तो समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ. कई लोग मोबाइल से वीडियो और फोटो भी बनाने लगे.

रास्ता भटक कर खेत में पहुंचा मगरमच्छ
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह मगरमच्छ संभवतः नजदीकी किसी नदी या नाले से रास्ता भटक कर खेतों की ओर आ गया होगा. अप्रैल महीने में नदियों का जलस्तर कम होने के चलते जलीय जीवों का रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ना अब आम हो चला है.

'खेतों में मगरमच्छ का दिखना दुर्लभ'
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिला तराई क्षेत्र में आता है, जहां घने जंगल, दलदली क्षेत्र और कई छोटी-बड़ी नदियां बहती हैं. यहां शारदा नदी, घाघरा, और सरयू जैसी नदियों के किनारे मगरमच्छों की मौजूदगी पहले भी देखी गई है. हालांकि खेतों में इस तरह मगरमच्छ का आ जाना बेहद दुर्लभ माना जाता है.

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर भविष्य में फिर ऐसा कोई वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं, न ही उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें. तुरंत वन विभाग को सूचना दें ताकि जीवों को सुरक्षित तरीके से उनके प्राकृतिक आवास में वापस भेजा जा सके. इस घटना ने जहां लोगों को डरा दिया, वहीं वन विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

ये भी पढ़ें: UP Ka Mausam: यूपी में IMD का अलर्ट, 3 दिनों तक बारिश,आंधी की चेतावनी, इन 20 जिलों में दिखेगा असर

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget