एक्सप्लोरर

सीएम योगी से मिले विधायक योगेश वर्मा, थप्पड़कांड में BJP ने लिया एक्शन, अवधेश सिंह समेत 4 निष्कासित

BJP MLA Yogesh Verma: सोमवार को थप्पड़कांड के पीड़ित विधायक योगेश वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी मुख्यमंत्री को दी.

BJP MLA Yogesh Verma Meets CM Yogi: लखीमपुर थप्पड़कांड के पांच दिन बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश वर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी मुख्यमंत्री को दी. और बताया कि उस दिन क्या और कैसे हुआ था. जिसके बाद बीजेपी की ओर से वकील अवधेश सिंह पर कार्रवाई की गई है. बीजेपी ने अवधेश सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह समेत चार को पार्टी से निकाल दिया है. 

सोमवार को योगेश वर्मा ने सीएम योगी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपने साथ 37 विधायकों के होने का दावा किया जिनमें कई सपा विधायकों शामिल थे. हालांकि सीएम योगी से उन्होंने अकेले ही मुलाकात की. योगेश वर्मा की सीएम योगी से मुलाक़ात की तस्वीरें भी सामने आई हैं. 

सीएम योगी से मिले विधायक योगेश वर्मा
सीएम योगी दफ्तर की ओर से एक्स पर इसे लेकर जानकारी दी गई जिसमें लिखा कि 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज लखनऊ में जनपद लखीमपुर खीरी के सदर विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री योगेश वर्मा जी ने शिष्टाचार भेंट की एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया.' 

सीएम योगी से मुलाकात के बाद बीजेपी ने थप्पड़कांड मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए बीजेपी विधायक को थप्पड़ मारने वाले वाले वकील अवधेश सिंह उनकी पत्नी पुष्पा सिंह समेत चार लोगों को पार्टी से निकाल दिया है. अवधेश सिंह लखीमपुर खीरी बार काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं. जबकि उनकी पत्नी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष रह चुकी है. इनके अलावा अवधेश का साथ देने वाले अनिल यादव और ज्योति शुक्ला को भी पार्टी से निकाल दिया गया है. 

बीजेपी नेतृत्व ने भी जताई नाराजगी
लखीमपुर थप्पड़कांड को लेकर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने भी नाराजगी जताई थी. बीजेपी नेतृत्व ने इस मामले को अगड़ा बना पिछड़ा होने पर भी चिंता जताई थी, और सख्त कार्रवाई की बात कही थी. जिसके बाद अब पार्टी की ओर से ये बड़ा एक्शन लिया गया है. 

बता दें कि 9 अक्टूबर को र्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव के लिए पर्चे भरने के दौरान बीजेपी  विधायक योगेश वर्मा को अधिवक्ता अवधेश सिंह ने थप्पड़ मार दिया था. जिसके बाद पुलिस ने दोनों का बीच-बचाव किया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद बवाल मच गया. समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस मामले में कार्रवाई इसलिए नहीं की जा रही हैं क्योंकि आरोपी वकील पगड़ी जाति से हैं और पीड़ित विधायक पिछड़े समाज से है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget