एक्सप्लोरर

झांसीः ट्रेन में हुआ बच्चे का जन्म, महिला इंस्पेक्टर ने करवाई डिलिवरी, चारों ओर चर्चा

झांसी में रेलवे में सफर के दौरान एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई. मौके पर न कोई मेडिकल हेल्थ थी और न ही कोई डॉक्टर. तब रेलवे की एक इंस्पेक्टर ने न सिर्फ सफल डिलिवरी करवाई बल्कि अब मां-बच्चा दोनों सुरक्षित भी हैं.

झांसी, एबीपी गंगा। यूपी के झांसी में एक महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया. खास बात ये रही कि इस दौरान वहां कोई डॉक्टर नहीं था बल्कि रेलवे की इंस्पेक्टर ने ये डिलिवरी करवाई. फिलहाल, जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं. दरअसल, प्रसव से कराह रही महिला के लिए रेलवे स्टेशन पर जब रेलवे डॉक्टर नहीं पहुंची तब आरपीएफ महिला सब इंस्पेक्टर ही 'भगवान' बन गई. उसने डॉक्टर का किरदार अदा कर दिया. गोवा एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला मुसाफिर को प्रसव पीड़ा हुई. महिला दारोगा ने अपनी एक मित्र डॉक्टर से फोन पर सलाह लेकर उसकी सकुशल डिलीवरी कराई.

राज कुमारी गुर्जर को 'लेडी सिंघम' के नाम से जाना जाता है

दरअसल, आरपीएफ पोस्ट में कार्यरत महिला सब इंस्पेक्टर राज कुमारी गुर्जर को 'लेडी सिंघम' के नाम से जाना जाता है. इनकी समझबूझ से एक प्रसव पीड़ित महिला की जान बच गई. गोवा एक्सप्रेस से झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर उतारी गई महिला यात्री पूजा की प्रसूति कराई. अब जच्चा बच्चा सुरक्षित है. राजकुमारी को आरपीएफ पोस्ट में सूचना मिली थी. जिसके बाद राजकुमारी गुर्जर थाने में मौजूद सब इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह राजावत और अन्य सिपाहियों के साथ फौरन स्टेशन पर पहुंचीं. महिला की हालत खराब होने पर तत्काल राजकुमारी गुर्जर ने भोपाल स्थित एक महिला डॉक्टर मित्र नीलू कसोटिया को फोन लगाया. फोन पर मिली सलाह के आधार पर महिला की डिलीवरी कराई. इतना ही नहीं लेडी सब इंस्पेक्टर ने महिला सिपाहियों की मदद से नाल काटकर बच्चे को मां से अलग किया. इसके बाद महिला और नवजात शिशु को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया.

सब इंस्पेक्टर राजकुमारी गुर्जर ने बताया कि महिला की प्रसव पीड़ा की सूचना पर थाने के स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर महिला डॉक्टर मित्र से सलाह लेकर प्रसूता की डिलीवरी कराई. उन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं. मंगलवार 18 अगस्त की रात लगभग 23.20 बजे आरपीएफ कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने सूचना दी कि प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी गोआ एक्सप्रेस के एक युवती को प्रसव पीड़ा हो रही है. जिसके बाद वह तुरंत साथियों सहित मदद के लिए पहुंची.

इसके बाद झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म पर प्रसव पीड़िता को उतार लिया गया. सूचना पर सब इंस्पेक्टर राजकुमारी गुर्जर, सब इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह राजावत, सब इंस्पेक्टर प्राची मिश्रा, सब इंस्पेक्टर मधुबाला, एएसआई बीके पांडेय और हमराह स्टॉफ मौके पर पहुंचे. राजकुमारी गुर्जर ने हमराह महिला बल के सदस्यों की सहायता से मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित मित्र डॉ. नीलू कसोटिया से मोबाइल पर बात करते हुए सकुशल महिला की डिलीवरी करवाई. इसके बाद प्रसूता को एम्बुलेंस से रेलवे हॉस्पिटल झांसी भेजा गया.

ये भी पढ़ेंः

यूपी में अभी नहीं लगेंगे स्मार्ट मीटर, ट्रायल के बाद ही आगे बढ़ेगी बात- श्रीकांत शर्मा

यूपीः जालौन में खुला स्कूल, बच्चों की क्लास का वीडियो वायरल, विभाग ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
'सोलर दीदियों' को मिलेगा 14156 प्रतिमाह वेतन, सीएम योगी ने किए ये बड़े ऐलान
'सोलर दीदियों' को मिलेगा 14156 प्रतिमाह वेतन, सीएम योगी ने किए ये बड़े ऐलान
Firozabad News: शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
Greater Noida News: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
ग्रेटर नोएडा: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget