एक्सप्लोरर

Kushinagar News: बंद स्कूल में चालू था अवैध गुटखा बनाने का कारोबार, पुलिस ने किया भड़ाफोड़, 3 गिरफ्तार

UP News: कुशीनगर पुलिस ने रामकोला थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव में अवैध गुटखा फैक्ट्री में छापा मारा है. पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री से 10 लाख रुपए का समान बरामद हुआ है.

Kushinagar Police Raid: कुशीनगर (Kushinagar) पुलिस ने अवैध गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारा है. रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदर पुर गांव में निजी स्कूल के भवन में ये फैक्ट्री संचालित हो रही थी. पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसडीएम व पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है. 

फैक्ट्री में बन रहा था नकली कमला पसंद 
कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव के लछिया दक्षिण टोला के बाहर बंद पड़े निजी स्कूल में अवैध तरीके से कमला पसंद के नाम से गुटखा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी. यह काला कारोबार रामकोला के एक व्यापारी की मिली भगत चल रहा था. एसडीएम व पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात को छापा मारकर मशीन व 10 लाख रुपये का सामान बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गुटखा आपूर्ति के ठिकानों के बारे में पता लगाया जा रहा है. 

पुलिस के मुताबिक चंदरपुर गांव के लछिया टोला के बाहर नामी कंपनी कमला पसंद के नाम पर नकली गुटखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी. जानकारी होने पर कप्तानगंज के एसडीएम ने रामकोला पुलिस के साथ देर रात छापा मारा था. मौके से पैकिंग मशीन, रैपर और करीब डेढ़ बोरा बना हुआ गुटखा बरामद किया था. यह अवैध फैक्ट्री करीब दो महीने से संचालित हो रही थी. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कमला पसंद नाम का नकली गुटखा ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जाता था.

बंद स्कूल में चालू था अवैध कारोबार
प्रभारी निरीक्षक रामकोला राजू सिंह ने बताया कि चंदरपुर गांव के बाहर सुनसान जगह पर चार वर्षों से बंद पड़े एक निजी विद्यालय में रामकोला के व्यापारी की सह पर गुटखा पान मसाला बनाने वाली मशीनें लगाई गई थीं. इसमें शामिल लोगों को कम लागत पर अधिक लाभ बताया गया. कप्तानगंज के एसडीएम व्यास नारायण उमराव और रामकोला थाने के एसआई कन्हैया लाल यादव की टीम ने छापा मारा. मौके से चंदरपुर के सुरेश कुशवाहा व भानु प्रताप कुशवाहा और कुसम्हा भगवानपुर के रामनगीना कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2023: उगते सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूरा किया छठ व्रत, गोरखपुर में घाट पर उमड़ी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget