एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर पुलिस ने 'ऑपरेशन मजनू' के तहत 124 मनचलों को पकड़ा, SP ऑफिस मे कराई परेड

UP News: कुशीनगर पुलिस ने ऑपरेशन मजनू के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 124 मनचलों को पकड़कर कार्रवाई की है. साथ ही एसपी ऑफिस में कान पकड़वाकर माफी मंगवाई गई.

स्कूल कॉलेज के पास बेवजह घूमकर छात्राओं पर छींटाकशी करने वालों पर कुशीनगर पुलिस की निगह टेढ़ी हो गई है. छात्राओं और महिलाओं पर कमेंट करने वालों के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने ऑपरेशन "मजनू" शुरू किया है. ऑपरेशन मजनू के शुरुआत के पहले ही दिन कुशीनगर जिले के विभिन्न थानाक्षेत्र में 124 मनचलों को पकड़ा गया.

पुलिस ने सभी लड़कों को पकड़कर एसपी ऑफिस में परेड कराई. एसपी संतोष कुमार मिश्र ने पकड़े गए लड़कों को सुधरने की नसीहत दी. पकड़े गए लड़कों ने मीडिया के सामने कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसा ना करने की कसम भी खाई. कुशीनगर पुलिस की इस कार्रवाई से मनचलों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि बहने और बेटियां सुरक्षित अपने कॉलेज और कार्यस्थल पर जाएं यह हमारी जिम्मेदारी है.

स्कूल-कॉलेजों के बाहर घूमने वालों पर एक्शन

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में महिला सुरक्षा को सुदृढ करने हेतु बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से जनपद में एक विशेष अभियान “आपरेशन मजनू” चलाया गया है. इस अभियान के अन्तर्गत स्कूल/ कॉलेज/मार्निंग वाक पर जाने वाले महिलाओं / बालिकाओं से छेड़खानी / छिंटाकशी करने वाले तथा स्कूल कालेज के बाहर बिना कारण के घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई है.

कहां-कितने पकड़े गए मनचले?

जनपद के पडरौना कोतवाली में 14, थाना रवींद्रनगर में 13, थाना जटहा बाजार में 13, थाना कुबेरस्थान में 01, तुर्कपटी में 03, थाना कसया में 15, कोतवाली हाटा में 10, थाना कप्तानगंज में 06, थाना अहिरौली बाजार में 15, थाना तरयासुजान में 05, थाना तमकुहिराज के 04, थाना सेवरही 02, थाना विशुनपुरा में 15, थाना बरवा पट्टी में 05 और रामकोला में 09 मनचलों को पुलिस ने पकड़ा है.

124 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया है कि अभियान के तहत जो महिलाओं पर छींटाकशी का काम करते हैं, स्कूल कॉलेज के बाहर बिना कारण के घूमते हैं. ऐसे 124 बदमाश बच्चों को चिह्नित करके उन्हें पकड़ा गया है. इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. जनपद कुशीनगर में बदमाश लड़कों के खिलाफ इस तहर का ऑपरेशन मजनू चलता रहेगा. लोगों से अपील की गई है कि आप लोग ऐसे बदमाशों की सूचना हमे जरूर दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget