एक्सप्लोरर

UP News: कुशीनगर में कलश यात्रा पर पथराव के बाद दो समुदायों में बवाल, गांव में पुलिस बल किया तैनात

Kushinagar News: कुशीनगर में कलश यात्रा पर हुए पथराव के बाद दो समुदाय के लोगों की बीच साम्प्रदायिक बवाल बढ़ गया. जिसके बाद गांव के ज्यादातर हिस्सों में पुलिस बल को तैनात किया गया.

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों द्वारा कलश यात्रा पर पथराव करने पर कुबेरस्थान थाना के गांव लक्ष्मीपुर में रविवार को साम्प्रदायिक बवाल बढ़ गया. पथराव से दो छोटे-छोटे बच्चे घायल हो गये. इस पथराव में घायल हुए एक बच्चे को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. बवाल की खबर लगते ही एसपी धवल जायसवाल ने कई थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दिया.

कलश यात्रा पर पथराव के बाद हुए बवाल की जानकारी मिलते ही एएसपी रितेश कुमार सिंह भी गांव में पहुंच गये. घायल बच्चे के पिता ने कुबेरस्थान थाना में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तकरीबन आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह पूरी घटना के पीछे बच्चों का विवाद बताया है. वहीं पुलिस ने पथराव की बात से भी इंकार कर दिया है. गांव में फिलहाल शांति है. 

कलश यात्रा पर पथराव

ग्रामीणों के मुताबिक, नवरात्र के पहले दिन आज कलश यात्रा निकाली जा रही थी. इस कलश यात्रा में स्त्री-पुरुष और बच्चे सभी शामिल थे. गांव के ग्राम प्रधान मनोज गौंड और घायल बच्चे के पिता नरेश बताते हैं कि दिन के करीब 10.30 बजे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पहले लाउडस्पीकर बजने पर ऐतराज जताते हुए जुलूस रोक दिया. जिसके बाद वह लाउडस्पीकर बंद कर जैसे ही आगे बढ़े अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति के घर से ईंट के टुकड़े जुलूस पर फेंके जाने लगे.

पथराव में घायल बच्चे अस्पताल में भर्ती

उनका कहना है कि पथराव होने पर दो बच्चे घायल हो गये. घायल पीयूष को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. इसके बाद गांव में साम्प्रदायिक तनाव पैदा हो गया. दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गये. साम्प्रदायिक तनाव की खबर लगते ही एसपी धवल जायसवाल ने गांव में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात होने के बाद गांव में शांति स्थापित हो गयी.

जानें क्यों पैदा हुआ तनाव

अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के अनुसार लक्ष्मीपुर गांव में हुए बवाल की वजह बच्चों के बीच हुआ झगड़ा है. वह किसी भी तरह की पत्थरबाजी की घटना से साफ इन्कार कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो लक्ष्मीपुर गांव में हुए बवाल की पृष्ठभूमि एक दिन पहले तैयार हो गयी थी, गांव के ग्राम प्रधान ने कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश करा दी थी, जिसको लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग नाराज हो गये थे और एक दिन पहले ही छत पर ईट पत्थर इकठ्ठा कर लिए थे.

यह भी पढ़ेंः 
Agniveer Amritpal Singh: 'अमृतपाल सिंह को मिलना चाहिए शहीद का दर्जा', सपा सांसद ने की अग्निवीर स्कीम की आलोचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget