एक्सप्लोरर

Agniveer Amritpal Singh: 'अमृतपाल सिंह को मिलना चाहिए शहीद का दर्जा', सपा सांसद ने की अग्निवीर स्कीम की आलोचना

Moradabad News: अग्निवीर अमृतपाल सिंह 11 अक्टूबर को मृत पाए गए थे. उनके शरीर पर गोली का जख्म था. सेना ने एक बयान में कहा है कि अग्निवीर की खुद को मारी गई गोली से मौत हुई है.

ST Hasan On Amritpal Singh: अग्निवीर अमृतपाल सिंह को सैन्य या राजकीय-सम्मान के साथ विदाई न देने पर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार की आलोचना की है. सपा चीफ अखिलेश यादव के बाद सपा सांसद एसटी हसन ने भी इस मामले को लेकर केंद्र पर हमला बोला है. एसटी हसन ने रविवार (15 अक्टूबर) को कहा कि ये बहुत ही दुख की बात है कि ये घटना भारत के अग्निवीर की शहादत पर घटी. वह पंजाब के मानसा जिले से थे.

उन्होंने कहा कि अमृतपाल पाल सिंह केवल 19 वर्ष के थे और दिसंबर 2022 में अग्निवीर में भर्ती हुए थे. उनकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर में थी. दुर्भाग्यवश, इस बुधवार को पुंछ (जम्मू-कश्मीर) में एलओसी के पास ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए. यह दुखद है कि उनके शव को उनके परिवार वाले सेना के वाहन से नहीं बल्कि निजी एंबुलेंस से गांव लाए थे. 

अग्निवीर स्कीम को लेकर की आलोचना

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि उनके दाह संस्कार के समय सेना की कोई इकाई मौजूद नहीं थी और उन्हें सेना का कोई गार्ड ऑफ ऑनर भी नहीं दिया गया. ग्रामीणों के अनुरोध पर स्थानीय पुलिस ने हमारे बहादुर जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. लोगों को अब पता चला कि ये सब मोदी सरकार की नई अग्निवीर नीति के कारण है. यही कारण है कि सेना की कोई भी इकाई उनके पार्थिव शरीर को गांव नहीं लायी और न ही सेना का कोई गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. 

"हम सबको नाज होना चाहिए"

मुरादाबाद के सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा कि सिर्फ इस वजह से उनको शहीद का दर्जा नहीं दिया गया क्योंकि वह 4 साल के लिए भर्ती हुए थे. हम तो पहले से ही कह रहे थे कि फुल फ्लैश नौकरी मिलनी चाहिए. 4 साल की नौकरी नहीं. आखिर ये क्या संदेश देना चाहते हैं. बड़ी शर्म की बात है कि शहीद का दर्जा नहीं दिया गया. बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लोग, अग्निवीर योद्धा को लेकर अपनी कमर थपथपाने वाले लोग आज क्यों खामोश हैं. क्यों नौजवान की शहादत को सलाम नहीं करते. सामने से गोली खाने वाले शहीद की बहादुरी पर हम सबको नाज होना चाहिए. 

रक्षा मंत्रालय ने क्या कुछ कहा?

रक्षा मंत्रालय के एक बयान में इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा गया कि अग्निवीर अमृतपाल सिंह की राजौरी सेक्टर में संतरी ड्यूटी के दौरान खुद गोली लगने से मौत हो गई. इसमें कहा गया है कि अधिक विवरण सुनिश्चित करने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी जारी है. मौत का कारण खुद को पहुंचाई गई चोट है, मौजूदा नीति के अनुसार कोई गार्ड ऑफ ऑनर या सैन्य अंतिम संस्कार प्रदान नहीं किया गया था.

ये भी पढ़ें- 

UP News: अखिलेश यादव ने अमृतपाल सिंह को राजकीय-सम्मान न मिलने पर केंद्र को घेरा, बोले- अग्निवीर स्कीम का दुष्परिणाम

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
मुजफ्फरनगर में भारी बारिश का कहर, जर्जर पुलिस चौकी में घुसा पानी; आम जनता परेशान
मुजफ्फरनगर में भारी बारिश का कहर, जर्जर पुलिस चौकी में घुसा पानी; आम जनता परेशान
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget