एक्सप्लोरर

Kushinagar: कुशीनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, खलिहान की जमीन पर घर बनाकर रह रहा था रिटायर पुलिसकर्मी

UP News: कुशीनगर में पुलिस ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर बनाए गए मकान को बुल्डोजर से गिरा दिया है. भू-अभिलेखों में ये जमीन खलिहान के नाम से दर्ज थी. इस जमीन पर एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी रह रहा था.

Kushinagar News: कुशीनगर में पुलिसकर्मी द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर बनाया गया मकान आज योगी सरकार के बुल्डोजर के आगोश में आकर धराशायी हो गया. भू-अभिलेखों में खलिहान के नाम से दर्ज जमीन पर 1972 में पुलिस विभाग में दिवान रहे छांगुर प्रसाद द्वारा आलीशान मकान का निर्माण कराया गया था. जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से पहले हो चुकी थी. उसी को लेकर मुकदमा चल रहा था.

कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

वर्तमान में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र पडरौना के नाम अंकित इस जमीन पर जिला उद्योग विभाग और छांगुर प्रसाद के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. आज कोर्ट के आदेश पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात कर इस अवैध निर्माण को नस्तोनाबूत कर दिया गया.

इस अवैध निर्माण को गिराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था. अवैध जमीन पर बने मकान को गिराने के बाद एसडीएम ने बताया कि यह खलिहान की जमीन थी जिसको लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. कोर्ट के आदेश के बाद इस अवैध अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया जा रहा है.

Haridwar: हरिद्वार में अनोखा मामला, बुजुर्ग दंपत्ति ने पोता-पोती का सुख न देने पर किया बेटे- बहू पर केस

पुलिस विभाग में दीवान के पद पर था तैनात

मूलतः बिहार के निवासी छांगुर प्रसाद कुशीनगर सहित विभिन्न जनपदों में पुलिस विभाग में दीवान के पद पर तैनात रहे हैं. छांगुर प्रसाद ने पडरौना कोतवाली में दीवान रहते 1970 में इस जमीन पर अवैध कब्जा किया और 1972 में मकान का निर्माण कराया. मूल रूप से राजस्व अभिलेख में खलिहान के नाम से अंकित इस जमीन पर छांगुर प्रसाद का आशियाना बन गया था.

यह जमीन वर्तमाम समय में जिला उद्योग विभाग को आवंटित की गई थी और वह उसके अधीन आती है. जिला उद्योग विभाग के कैम्पस में अवैध कब्जा और निर्माण को लेकर विभाग लगातार जिलाधिकारी से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रयास कर रहा था.

दिया गया था नोटिस

जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के क्रम में छांगुर प्रसाद को अवैध निर्माण हटाने की नोटिस पूर्व में दी गई थी. समय सीमा में स्वयं अवैध निर्माण न हटाये जाने पर आज जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में बुल्डोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया.

खलिहान के नाम से दर्ज थी जमीन

उपजिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह ने बताया कि भूलेख में यह जमीन खलिहान के नाम से दर्ज है. इस जमीन को लेकर पहले से ही मुकदमा चल रहा था. कोर्ट के आदेश के बाद आज इस मकान को बुल्डोजर लगाकर तोड़ा जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Firozabad News: फिरोजाबाद में जान जोखिम में डालकर पीने का पानी लाने को मजबूर लोग, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget