एक्सप्लोरर

Firozabad News: फिरोजाबाद में जान जोखिम में डालकर पीने का पानी लाने को मजबूर लोग, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Water Problem In Firozabad: फिरोजाबाद में नगर निगम के वार्ड नंबर 48 के शिवनगर में लोग जान जोखिम में डालकर पानी लाने को मजबूर हैं.

Firozabad Latest News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) में लोग जान जोखिम में डालकर पीने का पानी (Water Problem in Firozabad) लाने को मजबूर हैं. यहां के नगर निगम वार्ड नंबर 48 के शिवनगर में अभी तक एक ट्यूबवेल तक नहीं लगा, जिसकी वजह से यहां के लोगों को रेलवे क्रॉसिंग (Railway Crossing) को पार करके पानी भरकर लाना पड़ता है, जिसकी वजह से यहां कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. लेकिन कई बार गुहार लगाने के बाद भी अधिकारी उनकी बात सुनने को राजी नहीं है. यहां न तो उनकी सुनवाई हो रही है और न ही ट्यूबवेल लगाया जा रहा है. 

जान जोखिम में डालकर पानी लाने को मजबूर लोग

फिरोजाबाद की शिव नगर एरिया में करीब 3 सालों से पीने के पानी की समस्या है. सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि यहां पर पानी नहीं होने की वजह से महिलाएं, पुरुष और बच्चों को रेलवे क्रॉसिंग को पार करके दूसरी तरफ मंदिर के पास बने ट्यूबवेल से पानी भरकर लाना पड़ता है.

ऐसे में हमेशा इनके मन में ट्रेन का डर सताता रहता है. जरा सी भी असावधानी कभी भी किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है. लोगों ने बताया एक बार तो यहां रहने वाली महिला रेखा देवी ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बची. वो पटरी पर गिर गई जिसकी वजह से उन्हें काफी गंभीर चोट भी आ गई.

Rakesh Tikait: ज्ञानवापी मस्जिद केस पर राकेश टिकैत का बयान, कहा- 'सरकार ही कर रही है लड़ाने का काम'

इलाके में नहीं लगा है एक भी ट्यूबवेल
स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी मशक्कत करने के बाद उन्होंने अपने क्षेत्र में ट्यूबवेल लगवाने के लिए नगर निगम में अर्जी दी. ये अर्जी पास भी हो गई और ट्यूबवेल लगवाने के लिए पूजा पाठ करके नगर निगम की मेयर नूतन राठौर में लोगो को आश्वासन भी दे दिया लेकिन करीब 6 महीने बाद भी यहां अब तक ट्यूबवेल नहीं लग पाया है जिसकी वजह से ये हर दिन अपनी जान को जोखिम में डालने को मजबूर हैं. 

प्रशासन ने दिया अब ये भरोसा
इस बारे में जब नगर निगम के जलकर विभाग के अधिशासी अभियंता तारकेश्वर पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां पर दो बार बोरिंग की गई लेकिन पानी नहीं निकला. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले 8 दिन में फिर से काम शुरू करवा दिया जाएगा और ढाई महीने में यहां ट्यूबवेल लगकर तैयार हो जाएगा. तब तक के लिए वो यहां पर पानी के टैंकर भेजकर लोगों को पानी उपलब्ध करवाएंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Taj Mahal: ताजमहल के 22 कमरों के मामले में इस वजह से सुनवाई टली, अब गुरूवार को होने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget