एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में मिड डे मील खाने से दर्जनों बच्चे हुए बीमार, स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची जांच टीम

UP News: जांच टीम में शामिल खाद्य अभिहित अधिकारी प्रदीप राय ने स्कूल में बने कल और आज के खाद्य नमूनों को इकट्ठा किया. उन्होंने सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की बात कही.

UP News: कुशीनगर में स्कूली बच्चों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है. कल (गुरुवार) को करीब 30 बच्चे बीमार पड़ गए थे. कम्पोजिट विद्यालय भगत छपरा में मिड डे मील का खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टी और पेट की दर्द की शिकायत होने लगी. पेट दर्द से चीख पुकार मचने पर स्कूल में हड़कंप मच गया. आनन फानन शिक्षकों ने बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेबुआ नौरंगिया में भर्ती कराया. डॉक्टरों की टीम ने बीमार बच्चों का इलाज शुरू किया. बच्चों में फ़ूड पॉइजनिंग की पुष्टि हुई. करीब 30 बच्चों के बीमार पड़ने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया.

मिड डे मील का खाना खाने के बाद दर्जनों बच्चे पड़े थे बीमार

जिलाधिकारी, सीएमओ, सीडीओ और सांसद विजय कुमार दुबे ने कोटवा सीएचसी पहुंचकर बच्चों का हाल जाना. अस्पताल में परिजनों ने बताया कि घर से बच्चे स्वस्थ स्कूल गए थे. जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. विद्यालय की घटना का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य ने खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में 3 सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है. शुक्रवार को जांच टीम शिवदत्त छपरा कम्पोजिट विद्यालय पहुंची.

3 सदस्यीय जांच टीम को स्कूल के निरीक्षण में मिली कमियां

जांच टीम में शामिल खाद्य अभिहित अधिकारी प्रदीप राय ने स्कूल में बने कल और आज के खाद्य नमूनों और इस्तेमाल सामग्रियां लेकर प्रयोगशाला भेजने की बात कही. टीम को जांच के दौरान स्कूल में और भी बहुत सारी कमियां देखने को मिलीं. पडरौना खण्ड शिक्षा अधिकारी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शौचालय बदहाल पाया गया. पेयजल भी व्यवस्था खराब है. टोटी में पानी नहीं आने के कारण छात्र नल का पानी पीने को मजबूर हैं. शौच और यूरिनल के लिये बच्चों को खुले में जाना पड़ता है. विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का कहना है कि खाना बनाने के दौरान चूल्हे में टायर से लकड़ी जलाई जाती है. 

Meerut News: कर्ज चुकाने से बचने के लिए अपहरण और लूट की रची साजिश, ज्वेलर समेत 7 आरोपी पहुंचे जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget