एक्सप्लोरर

Kushinagar ED Raid: कुशीनगर में मनरेगा घोटाले के वारंटियों ने ED को दिया चकमा, गिरफ्तार किए बिना बैरंग लौटी टीम

UP News: कुशीनगर में ईडी की टीम गिरफ्तारी वांरट की तामील नहीं करा सकी. मनरेगा घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी का वारंट कोर्ट से जारी हुआ था. ईडी की टीम बैरंग वापस लौट गई.

ED Raid in Kushinagar: कुशीनगर में ईडी की टीम को वारंटी हाथ नहीं लगे हैं. शुक्रवार को ईडी की टीम गिरफ्तारी वारंट की तामील कराने खड्डा पहुंची थी. ईडी कोर्ट से मनरेगा घोटाले के आरोपियों का गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था. छापेमारी के बावजूद ईडी को सफलता नहीं मिल सकी. बता दें कि खड्डा विकास खंड में वर्ष 2007 से 2010 के बीच मनरेगा घोटाले की हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच हुई थी. चार गांवों के तत्कालीन प्रधानों, सचिवों और तकनीकी सहायकों पर सीबीआई और ईडी ने मुकदमा दर्ज किया.

वारंटियों की तलाश में ईडी की छापेमारी

दो पूर्व प्रधान एक वर्ष से जेल में हैं. सीबीआई ने वर्ष 2015 में नरायनपुर, शाहपुर, भैसहां और पकड़ी बृजलाल गांवों में हुए मनरेगा कार्यों की जांच की थी. जांच के बाद तत्कालीन ग्राम प्रधानों, सचिवों, तकनीकी सहायकों को दोषी मानते हुए सीबीआई ने चार्जशीट अदालत में पेश किया था. मामला न्यायालय में विचाराधीन है. सीबीआई कोर्ट लखनऊ से जमानत पर सभी आरोपी बाहर हैं. मनरेगा घोटाले की सीबीआई जांच शुरू होते ही ईडी ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया था. ईडी कोर्ट ने आरोपियों को हाजिर होने का फरमान जारी किया.

मनरेगा घोटाले के आरोपियों ने दिया चकमा

उन्होंने ईडी कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया. लिहाजा, गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया. लगभग एक वर्ष पूर्व नरायनपुर के तत्कालीन प्रधान घनश्याम और शाहपुर की प्रधान सलहंता देवी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. अभी दोनों पूर्व प्रधान जेल में हैं. चार गांवों के तत्कालीन पंचायत सचिव उमेश कुमार राय और अन्य हाजिर नहीं हुए. ईडी कोर्ट की तरफ से गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया. तत्कालीन तकनीकी सहायक विजय कुमार को कुछ दिन पहले ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. अन्य की तलाश में शुक्रवार शाम ईडी की टीम खड्डा पहुंची. आरोपी राजेश अग्रवाल, पड़री की तत्कालीन ग्राम प्रधान और भैसहां के तत्कालीन ग्राम प्रधान विकास गुप्ता की तलाश में की गई छापेमारी बेनतीजा रही. 

Moradabad News: महिला के अरमानों पर दीमक ने फेरा पानी, लॉकर में रखे 18 लाख नकदी कर गए चट, क्या मिलेगा मुआवजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...

वीडियोज

Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget