एक्सप्लोरर

Kundarki Bypolls 2024 Results: यूपी की इस सीट पर 31 साल बाद बीजेपी लहराएगी भगवा? अखिलेश यादव के किले में ऐसे लगाई सेंध

Kundarki Bypolls 2024 Results: पाँच राउंड की काउंटिंग में बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा के हाजी मोहम्मद रिजवान पर बड़ी बढ़त बना ली है. सपा उनके आसपास भी दिखाई नहीं दे रही है.

Kundarki Bypolls 2024 Results: उत्तर प्रदेश की कुंदरकी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की आंधी चलती दिख रही है. पाँच राउंड की काउंटिंग में बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा के हाजी मोहम्मद रिजवान पर बड़ी बढ़त बना ली है. सपा उनके आसपास भी दिखाई नहीं दे रही है. बीजेपी 23161 वोटों से आगे चल रही है. जबकि सपा को सिर्फ 3743 वोट ही मिले हैं. तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी के चांद बाबू चल रहे हैं. 

कुंदरकी सीट पर बीजेपी ने लास्ट चुनाव साल 1993 में जीता था, इसके बाद से अबतक बीजेपी इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है. अब उपचुनाव में बीजेपी ने ऐसा दांव चल है है कि अखिलेश यादव का किल ढहता हुआ नजर आ रहा है. अगर बीजेपी इस सीट पर जीत दर्ज कर पाती है तो 31 साल बाद इस सीट पर भगवा लहराएगी.

मुरादाबाद की कुंदरकी सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक ही बार साल 1993 में चुनाव जीत सकी है. लेकिन इस बार जिस तरह से चुनाव बीजेपी के पक्ष में जाता दिख रहा है. उससे माना जा रहा है कि भाजपा यहां 31 साल का सूखा दूर कर देगी. कुंदरकी में 65 फीसद मुस्लिम वोटर है जो चुनाव के नतीजों पर असर डालते हैं. लेकिन, इस बार बीजेपी की रणनीति ने सपा का किला ध्वस्त कर दिया है.

बीजेपी की आंधी में सपा ध्वस्त
कुंदरकी में 5 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह को भारी बढ़त मिली है. बीजेपी प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह को अब तक 26904 वोट मिले हैं वहीं सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को मात्र 3743 वोट मिला है. ऐसे में वो बीजेपी के आसपास तक दिखाई नहीं दे रहे हैं. पांचवें राउंड तक बीजेपी को 23161 वोट की बढ़त है. 

कुंदरकी सीट पर कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें बीजेपी को छोड़कर बाकी सभी 11 मुस्लिम प्रत्याशी है. चुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार भी सिर पर जालीदार टोपी लगाकर मतदाताओं से वोट मांगते हुए दिखाई दिए थे. जिसके बाद उनका ये वीडियो काफी सुर्खियों में आ गया था. हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस सीट पर दौरा किया और जनसभा कर चुनाव का रुख़ बदलने का काम किया. 
 
यूपी उपचुनाव में वोटिंग के बाद से ही जबरदस्त विवाद हो रहा है. समाजवादी पार्टी ने इन चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रशासन के जरिए मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया और उन्हें पोलिंग बूथ तक जाने नहीं दिया गया. सपा ने कुंदरकी समेत तीन सीटों पर उपचुनाव रद्द करने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग को चिट्ठी भी लिखी है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget