एक्सप्लोरर

Uttarakhand : कमिश्नर दीपक रावत ने किया रुद्रपुर तहसील का औचक निरीक्षण, इस वजह से लगाई फटकार

Kumaon Commissioner's inspection : कुमाऊं के संभागीय आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार को रुद्रपुर तहसील का औचक निरीक्षण किया और लंबित फाइलों को देखकर तहसीलदार और बाबुओं को फटकार लगाई. साथ ही निर्देश भी दिए.

Rudrapur News: उधम सिंह नगर जनपद के मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचे कुमाऊं के कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार को रुद्रपुर तहसील का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कोर्ट की फाइलों को लेकर उन्होंने तहसीलदार और बाबू की फटकार भी लगाई. उन्होंने फाइलों में लगाए गए नोट्स की हैंडराइटिंग और आरसीएमएस पोर्टल अपडेट नहीं होने पर मामले की जांच के आदेश देते हुए कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है.

तहसील के कर्मचारियों में मचा रहा हड़कंप 

कमिश्नर ने साफ तौर पर जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं. आपको बता दें कि कुमाऊं के कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार को रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद रुद्रपुर तहसील का औचक निरीक्षण किया. कमिश्नर के निरीक्षण से तहसील के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा. ढाई घंटे से ज्यादा समय तक उन्होंने दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. जांच के दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं. इस दौरान उन्होंने तहसीलदार व कानूनगो समेत तमाम अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई. उन्होंने कोर्ट की ऑर्डर सीट पर तहसीलदार के हस्ताक्षर न होने पर नाराजगी जताई. इसके अलावा 143 की फाइल पेंडिंग रखने पर राजस्व निरीक्षक को जमकर फटकार लगाई.

कई दस्तावेजों पर नहीं मिले तहसीलदार के हस्ताक्षर 

कमिश्नर रावत ने कहा कि कई फाइलें लंबित पाई गईं. जिसके चलते लोगों को डेट नहीं मिल पा रही है. कर्मचारियों की ओर से काम नहीं किया जा रहा है. इसके अलावा कई दस्तावेजों में तहसीलदार के हस्ताक्षर नहीं मिले हैं. 143 की फाइलों में रजिस्टर मेंटेन नहीं किया गया है. फाइल कब कर्मचारियों के पास पहुंची है और कब कार्यालय पहुंची है ? इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है. इसके अलावा कुछ फाइल में हैंडराइटिंग के बारे में कोई भी कर्मचारी बताने को तैयार नहीं है. जिसकी जांच कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारियों का दायित्व भी तय किया जा रहा है. दोषी पाए जाने पर दंडित भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :- Chardham Yatra 2023: मौसम की सटीक जानकारी के लिए लगेंगे छोटे डॉप्लर रडार, सीसीटीवी से भी मिलेगी जानकारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget