एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप केस को लेकर IMA की बड़ी हड़ताल, मेरठ में शनिवार को बंद रहेंगी OPD सुविधाएं

Meerut News: कोलकाता की घटना को लेकर मेरठ में निजी डॉक्टर्स की एथीकोलीगल कमेटी के चेयरमैन डा. जेवी चिकारा ने बड़ा बयान दे डाला. उन्होंने कहा कि ऐसे दरिंदों को सरेआम सड़क पर लटकाकर गोली मार देनी चाहिए.

Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता की दिरंदगी से हर देशवासी बेहद गुस्से में है. इस घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है. मेरठ में निजी डॉक्टर ने ट्रेनी डॉक्टर से दरिंदगी करने वाले को सरेआम चौराहे पर लटकाकर गोली मारने की मांग कर डाली है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि डॉक्टर्स कितने गुस्से में हैं. वहीं मेरठ में कल से निजी डॉक्टर्स की ओपीडी 24 घंटे के लिए ठप्प करने की आईएमए ने घोषणा कर दी गई है. डॉक्टर्स के रूख को देखकर लगता है कि लड़ाई आर-पार की है.

एथीकोलीगल कमेटी के चेयरमैन ने सरेआम गोली मारने की मांग उठाई है और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर्स से रेप और जघन्य तरीके से उसकी हत्या का मामला बढ़ता ही जा रहा है. इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है. मेरठ में निजी डॉक्टर्स की एथीकोलीगल कमेटी के चेयरमैन डा. जेवी चिकारा ने बड़ा बयान दे डाला. उन्होंने कहा कि ऐसे दरिंदों को सरेआम सड़क पर लटकाकर गोली मार देनी चाहिए, तभी इस तरह की घटनाएं रूकेंगी. उन्होंने पश्चिम बंगाल की सरकार को भंग करने और वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग कर डाली है. डॉ. जेवी चिकारा ने ये भी कहा कि देश की जिस बेटी से कोलकाता में दरिंदगी हुई है उसकी पोष्टमार्टम रिपोर्ट देखकर रूह कांप जाएगी.

ओपीडी रहेंगे बंद इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

आईएमए इस घटना को लेकर बेहद गुस्से में हैं, आईएमए ने ऐलान कर दिया है कि मेरठ में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे से सभी निजी अस्पतालों में ओपीडी ठप्प रहेंगी. आईएमए के प्रेसिडेंट डॉक्टर संदीप जैन का कहना है कि मरीजों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन हम ओपीडी बंद रखेंगे. आईएमए ने आईएमए हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. आईएमए के प्रेसीडेंट डॉक्टर संदीप जैन ने ये भी बताया कि आईएमए हॉल में शनिवार सुबह करीब 11 बजे डॉक्टर्स इकट्ठा होकर कोलकाता की दरिंदगी की घटना को लेकर मार्च निकालेंगे और डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे जो प्रधानमंत्री को संबोधित होगा. जिसमें दरिंगदी करने वालों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की जाएगी.

श्रद्धांजलि सभा भी करेगी आईएमए

कोलकाता में जो घटना हुई है उससे सिर शर्म से झुक रहा है. ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और उसके बाद बेरहमी से कत्ल की घटना से हर कोई सिहर उठा है. आईएम ने एक तरफ जहां 24 घंटे की ओपीडी ठप्प करने की घोषणा की है. वहीं रविवार शाम को दरिंदगी की शिकार हुई बेटी को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी और इसके लिए आईएमए में ये श्रद्धांजलि सभा होगी. आईएमए मेरठ के सचिव तरूण गोयल का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देखकर डॉक्टर्स सिहर उठे हैं. हमारी मांग है कि इस घटना में जितने भी दरिंदे शामिल हैं उनके खिलाफ ऐसा सख्त एक्शन होना चाहिए जो भविष्य में ऐसी घटना करने वालों की रूह कांपे.

उपचुनाव से पहले कुंदरकी से हटाए यादव-मुस्लिम BLO? सपा ने लिस्ट जारी कर लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jalaun News: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 11 डंपर सीज, 15 लाख का जुर्माना
जालौन: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन का बड़ा प्रहार , 11 डंपर सीज, 15 लाख का जुर्माना
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Noida News: अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, को-ऑपरेटिव बैंकों से 60-80 करोड़ लूटने की थी साजिश
Noida News: अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, को-ऑपरेटिव बैंकों से 60-80 करोड़ लूटने की थी साजिश
LPG Crisis: गैस किल्लत से महंगी हुई सहरी की थाली, मुरादाबाद में होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा संकट
LPG Crisis: गैस किल्लत से महंगी हुई सहरी की थाली, मुरादाबाद में होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा संकट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget