एक्सप्लोरर

UP Result 2022: जानिए कौन हैं पल्लवी पटेल? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को घर में दी है मात

UP Result 2022: यूपी चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया. लेकिन सिराथू सीट पर केशव प्रसाद मौर्य की हार ने सबको हैरान कर दिया. सपा की पल्लवी पटेल ने उन्हें करारी शिकस्त दी.

UP Result 2022: यूपी के कौशांबी की हॉट सीट मानी जाने वाली सिराथू विधानसभा (Sirathu Seat) में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. इस सीट में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और सपा की पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) सहित कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, लेकिन परिणाम सबको चौंकाने वाला आया. पल्लवी पटेल ने 7477 वोटों से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को करारी शिकस्त दी. उन्हें 1,05,838 वोट मिले, जबकि केशव प्रसाद मौर्य को 98361 वोट से संतोष करना पड़ा. मतगणना के दौरान गड़बड़ी की आशंका हुई तो पल्लवी पटेल मतगणना स्थल पर पहुंच गईं. आखिरकार सिराथू सीट पर उनकी जीत हुई.
 
जानिए कौन हैं पल्लवी पटेल?
पल्लवी पटेल अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. कौशांबी की मंझनपुर विधानसभा के कोरीपुर में उनका ससुराल है. पल्लवी इन दिनों अपने परिवार के साथ कानपुर में रहती हैं. समाजवादी पार्टी से अपना दल (कमेरावादी) का गठबंधन हुआ तो पल्लवी पटेल को सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्य के सामने मैदान में उतारा गया. पहले से ही माना जा रहा था कि इस सीट पर उनकी राह आसान नहीं होने वाली है लेकिन वो पूरी मजबूती के साथ लड़ीं. यही नहीं उन्होंने बीजेपी के कद्दावार नेता कहे जाने वाले मौर्य को हरा भी दिया.
 
अपना दल (कमेरावादी) का गठन
पल्लवी पटेल अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की बड़ी बेटी हैं. पिता के मरने के बाद उनकी बहन अनुप्रिया पटेल के बीच पारिवारिक विवाद हुआ तो पार्टी दो हिस्सों में बंट गई. पल्लवी पटेल ने अपनी मां के साथ मिलकर अपना दल (कमेरावादी) का गठन किया. जबकि अनुप्रिया पटेल ने अपने पति के साथ मिलकर अपना दल (S) के नाम से पार्टी बना ली. अनुप्रिया पटेल ने भाजपा से गठबंधन कर 2017 में ही पार्टी को सीट जिताने में कामयाबी हासिल की थी. इस बार के चुनाव में भी अनुप्रिया भाजपा के साथ तो पल्लवी पटेल ने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा. 
 
केशव मौर्य को दी करारी शिकस्त
पल्लवी पटेल ने नामांकन के दौरान शपथ पत्र में 3.4 करोड़ की सम्पप्ति का ब्यौरा दिया था और 8 लाख 90 हजार रुपए की देनदारी बताई थी. चर्चाओं पर गौर करें तो सपा से उनका गठबंधन तो हो गया लेकिन पल्लवी सिराथू से चुनाव लड़ने को राजी नहीं थीं, ऐसे में सिराथू से चुनाव लड़ने या ना लड़ने को लेकर संशय भी बना हुआ था. नामांकन के आखिरी दिन पल्लवी ने सपा के साइकिल सिंबल से पर्चा दाखिल कर सबको चौंका दिया. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह क्षेत्र में वो पूरे दमखम से चुनाव लड़ीं.
 
सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान तमाम उतार-चढ़ाव के दौर भी देखने को मिले. कई गांव में सपा और भाजपा के समर्थकों के बीच झड़पें भी हुईं. इन सब को दरकिनार कर आखिरकार पल्लवी पटेल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को करारी शिकस्त दी. इन नतीजों की उम्मीद न तो कौशांबी की जनता और ना ही स्वयं केशव प्रसाद मौर्य को भी रही होगी. 
 
ये भी पढें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget