एक्सप्लोरर

चार महीने की बेटी के लिए टंकी पर चढ़ गई मां, पुलिसकर्मी बोला- घर चलों 'मैं दूंगा पैसा'

बाराबंकी में एक महिला ठंड की परवाह न करते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस ने बामुश्किल महिला को नीचे उतरवाया और जब महिला ने आपबीती बताई तो एक पुलिसकर्मी की करतूत सामने आई।

बाराबंकी, एबीपी गंगा। लखनऊ के अस्पताल में भर्ती चार महीने की बच्ची के उपचार के लिए ससुराल को लोगों ने पैसों की मदद नहीं की तो परेशान होकर महिला देवा कस्बा बाजार स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने जमकर हंगामा किया, सूचना पाकर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को समझा बुझाकर नीचे उतरवाया।

टंकी से उतरने के बाद महिला ने बताया कि ससुरालवालों ने उसे यातनाएं दीं, वहीं समाज के जिम्मेदार लोगों ने इसका भरपूर फायदा उठाने का प्रयास किया। महिला के मुताबिक इंसाफ के लिए जब वो पुलिस थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने भी उस पर बुरी नजर डाली। महिला के आरोप पर एसपी ने फौरन संज्ञान लेते हुए एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।

महिला ने बताया कि उसकी शादी 6 माह पहले हुई थी। शादी के बाद पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद नंदोई की उस पर बुरी नजर रहती थी। ससुरालवालों का भी उसके प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। उसे भूखा रखने के साथ ही तरह-तरह की यातनाएं देते थेय़ 2 माह पहले ही उसने एक बेटी को जन्म दिया था और पिछले दिनों उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी।

राजधानी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उसने बेटी को भर्ती कराया और इलाज के खर्च को लेने के लिए वह अपने ससुराल गई थी। लेकिन ससुराल वालों ने उसे खर्च देने से ही मना नहीं किया बल्कि उसकी बेटी को अपना खून मानने से इन्कार कर दिया। ससुराल से निराश होकर वह न्याय के लिए थाना देवा पहुंची, जहां नियाज नाम के पुलिसकर्मी ने उससे अभद्रता की और अश्लील बातें करते हुए कहा कि मेरे घर चलो इलाज का पैसा मैं दे दूंगा। रोते बिलखते वह थाने से लौट आई और आखिरकार उसने पानी की टंकी पर चढ़ने का निर्णय लिया।

barabanki

पूरे मामले पर बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने बताया कि पारिवारिक मामले से क्षुब्ध होकर एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ी थी, जिसे समझा-बुझाकर उतार लिया गया है। महिला अपने सास-ससुर से अपनी बेटी के इलाज के खर्च की मांग कर रही थी लेकिन पैसा नहीं दिया गया। महिला का यह भी आरोप है कि वह थाने पर एक हेड कॉन्‍स्टेबल नियाज से भी मिली, जिसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला की शिकायत पर नियाज को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget