एक्सप्लोरर

98 साल की उम्र में बाबा विजय पाल लगाते हैं चने की दुकान, DM ने बुलवाया कार्यालय...फिर ये हुआ

यूपी के रायबरेली में रहने वाले विजय पाल सिंह 98 साल की उम्र में चने कि दुकान लगाकर अपना पेट पालते हैं. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुजुर्ग को देखा तो पूरे सम्मान के साथ उन्हें अपने कार्यालय बुलवाया. आगे क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

रायबरेली: 98 साल का एक बुजुर्ग पिता महज इसलिए चने की दुकान लगाता है जिससे कि उसका बोझ उसके बच्चों पर ना पड़े. इस अवस्था में चना बेचते हुए देखकर बुजुर्ग को जिलाधिकारी ने उन्हें अपने कार्यालय बुलाया और नकदी के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ भी तत्काल प्रभाव से दिलवाते हुए आशीर्वाद लिया. जिससे गदगद बाबा ने खुले मन से मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को दुआएं दी. मामला हरचंदपुर कस्बे का है जहां बाबा चने की दुकान लगाकर अपना जीविका चलाते हैं.

बच्चों पर ना पड़े बोझ हरचंदपुर के रहने वाले विजय पाल सिंह 98 साल की उम्र में चने कि दुकान लगाकर धनार्जन करते हैं और उससे अपना पेट पालते हैं. विजय पाल सिंह के दो बेटे हैं और दोनों अपने-अपने परिवार के साथ रोजी-रोटी कमा रहे हैं. लेकिन, विजय पाल सिंह महज इसलिए चने की दुकान लगाते हैं जिससे कि उनका बोझ उनके बच्चों पर ना पड़े और वो अपना जीविकोपार्जन खुद कर सकें.

बाबा को बुलवाया कार्यालय चने की दुकान लगाते जब जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुजुर्ग को देखा तो वे रुक ना सके और बाबा के पास पहुंचकर हालचाल लिया. पूरे सम्मान के साथ उन्हें अपने कार्यालय बुलवाया. कार्यालय में वैभव श्रीवास्तव ने 11 हजार नकदी, छड़ी, शाल सहित शौचालय और पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड भी बनवाकर तत्काल दिया.

बाबा ने दिया आशीर्वाद बाबा के पहुंचते ही जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित सहित अन्य अधिकारियों को कार्यालय में तलब किया और आनन-फानन में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया. इस पल से गदगद हुए बाबा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को धन्यवाद देते हुए वहां मौजूद सभी लोगों को अपना आशीर्वाद दिया.

कहानी सुनकर भावुक हुए लोग एक पिता के लिए उसके बच्चे हमेशा बच्चे ही रहते हैं चाहे वो कितने बड़े क्यों न हो जाएं. पिता अपने बच्चों के दुख-दर्द को समझता है और अंतिम समय तक अपना सहयोग भी देता है. विजय पाल सिंह की कहानी भी कुछ ऐसी ही है जो 98 साल की उम्र में चने की दुकान इसलिए लगाते हैं क्योंकि उनके बच्चे खुद अपना परिवार पालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. जिसने भी विजय पाल की कहानी सुनी वो भावुक हो गया.

प्रेरणा का स्रोत हैं बाबा जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि बाबा चने की दुकान लगाते हैं. जिन्हें बुलाकर चर्चा की गई. इनको प्रधानमंत्री आवास पहले से मिला हुआ है. यहां पात्र गृहस्थी का कार्ड और शौचालय के कागजात मुहैया कराए गए और जो भी अन्य सहयोग हो सकता है वो किया जाएगा. बाबा हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. बाबा किसी मजबूरी में चने की दुकान नहीं लगाते हैं बल्कि वो ऐसा इसलिए करते हैं कि आत्मनिर्भर बने रहें, जो एक अच्छा संदेश है. हम सभी लोग बाबा के आशीर्वाद के आकांक्षी हैं.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही हटाई जाएगी EVM

राकेश टिकैत बोले- लंबा चलेगा किसान आंदोलन, पार्लियामेंट में जाकर बेचेंगे फसल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget