एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: दांव पर है 700 से अधिक छात्रों के भविष्य, मौन हैं मंत्री और अधिकारी 

उत्तराखंड में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने फर्जी तरीके से कराए गए सभी 700 छात्रों के परीक्षा परिणाम रोक दिए हैं. परीक्षा परिणाम ना आने पर छात्र परेशान हैं.

Uttarakhand Higher Education Department: उत्तराखंड में उच्च शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. मंत्री और अधिकारी इस पर पूरी तरह मौन हैं. मामला इतना गंभीर है कि 700 से अधिक छात्रों के भविष्य को पूरी तरह से दांव पर लगा दिया गया है. फर्जी तरीके से परीक्षा फॉर्म भराकर परीक्षा भी करा दी गई है, लेकिन परीक्षा के बाद अब श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने सभी 700 छात्रों के परीक्षा परिणाम रोक दिए हैं. 

परेशान हैं छात्र 
दरअसल, मामला श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से संबंधित 14 निजी कॉलेजों से जुड़ा हुआ है. हरिद्वार और देहरादून के 14 निजी कॉलेजों ने मोटी कमाई के लालच में 700 छात्रों के भविष्य को दांव पर लगा दिया है. इन 14 निजी कॉलेजों ने विश्वविद्यालय की सीटों के सापेक्ष छात्रों को अधिक सीटों पर एडमिशन दे दिए, जिसके बाद फर्जी तरीके से छात्रों की परीक्षाएं भी करा दी गई. इसके बाद श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने फर्जी तरीके से कराए गए सभी 700 छात्रों के परीक्षा परिणाम रोक दिए हैं. परीक्षा परिणाम ना आने पर छात्र परेशान हैं.

मंत्री ने दिए जांच के आदेश
इसमें 12 कॉलेज रुड़की, हरिद्वार के हैं और 2 कॉलेज देहरादून के भी शामिल हैं. अब मामले की जांच के लिए उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आनन-फानन में आदेश दे दिए हैं. ये जांच श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीपी ध्यानी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मामला काफी गंभीर है और इस पर उच्च स्तर से जांच की जा रही है, जिसके लिए इन सभी 14 कॉलेजों को नोटिस भी दिया गया है. यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो इनकी सम्बद्धता विश्वविद्यालय से खत्म कर दी जाएगी.

इन संस्थानों ने किया खेल

- चमनलाल संस्थान हरिद्वार.
- हरि ओम सरस्वती धनौरी हरिद्वार.
- विद्या विकासनी रुड़की.
- आशा देवी संस्थान भोगपुर हरिद्वार.
- राधोमल ओम प्रकाश गोयल रुड़की.
- स्वामी विवेकानंद संस्थान रुड़की.
- फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट रुड़की.
- भारतीय महाविद्यालय रुड़की.
- मैनेजमेंट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की.
- हरिश्चंद्र रामकली संस्थान लक्सर हरिद्वार.
- डीडी कॉलेज निंबूवाला गढ़ी कैंट देहरादून.
- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन हरिद्वार

ये भी पढ़ें: 

राहुल गांधी ने कहा-'मुझे यूपी का आम पसंद नहीं', सीएम योगी ने पलटवार कर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget