एक्सप्लोरर

यहां साक्षात भगवान शिव करते हैं निवास, आज तक कोई नहीं जान सका इस 'फरसे' का राज़

जमीन पर गड़े फरसे में कभी जंग नहीं लगता। खुले आसमान के नीचे धूप, छांव, बरसात, का कोई असर इस फरसे पर नहीं पड़ता है। कहा जाता है टांगीनाथ धाम में साक्षात भगवान शिव निवास करते हैं।

टांगीनाथ धाम झारखंड मे गुमला शहर से करीब 75 किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच स्थित है। इस जगह भगवान परशुराम का तप स्थल है। पौराणिक कथाओ के अनुसार भगवान परशुराम ने यहां शिव की घोर उपासना की थी। यहां पर आज भी भगवान परशुराम का फरसा जमीन में गड़ा हुआ है।

फरसे की होती है पूजा झारखंड में फरसा को टांगी कहा जाता है, इसलिए इस स्थान का नाम टांगीनाथ धाम पड़ा। धाम में इस फरसे की ऊपरी आकृति कुछ त्रिशूल से मिलती-जुलती है और यही वजह है की यहां श्रद्धालु फरसे की पूजा के लिए आते हैं और भगवान शिव के इस मंदिर को टांगीनाथ धाम के नाम से पुकारते हैं।

फरसे पर नहीं लगती जंग आश्चर्य की बात कि जमीन पर गड़े इस फरसे में कभी जंग नहीं लगता। खुले आसमान के नीचे धूप, छांव, बरसात, का कोई असर इस फरसे पर नहीं पड़ता है। कहा जाता है टांगीनाथ धाम में साक्षात भगवान शिव निवास करते हैं। टांगीनाथ धाम का प्राचीन मंदिर खंडहर में तब्दील हो चुका है लेकिन आज भी इस पहाड़ी में प्राचीन शिवलिंग बिखरे पड़े हैं।

यहां साक्षात भगवान शिव करते हैं निवास, आज तक कोई नहीं जान सका इस 'फरसे' का राज़

ये है कथा जब राम राजा जनक द्वारा सीता के लिये आयोजित स्वयंवर मे भगवान शिव का धनुष तोड़ देते है तो परशुराम क्रोधित होते हुए वहा पहुंचते हैं और राम को शिव का धनुष तोड़ने के लिए भला-बुरा कहते हैं। सब कुछ सुनकर भी राम मौन रहते है, यह देख कर लक्ष्मण को क्रोध आ जाता है और वो परशुराम से बहस करने लग जाते है। इसी बहस के दौरान जब परशुराम को यह ज्ञात होता है कि राम भी भगवान विष्णु के ही अवतार हैं तो लज्जित होते हैं और पश्चाताप करने के लिये घने जंगलों के बीच आ जाते है। यहां वे भगवान शिव की स्थापना कर और बगल मे अपना फरसा गाड़ कर तपस्या करते हैं। यही जगह आज का टांगीनाथ धाम है।

यहां साक्षात भगवान शिव करते हैं निवास, आज तक कोई नहीं जान सका इस 'फरसे' का राज़

यह बात कोई नहीं जानता सावन व महाशिवरात्रि में यहां हजारों की संख्या में शिवभक्त आते हैं कुछ लोग टांगीनाथ धाम में गड़े फरसे को भगवान शिव का त्रिशुल बताते हैं। इसके पीछे भी एक बड़ी ही रोचक कथा है। कहते हैं शिव इस क्षेत्र के पुरातन जातियों से संबंधित थे। शनिदेव के किसी अपराध के लिए शिव ने त्रिशूल फेंककर वार किया। त्रिशूल डुमरी प्रखंड के मझगांव की चोटी पर आ धंसा। लेकिन उसका अग्र भाग जमीन के ऊपर रह गया। त्रिशूल जमीन के नीचे कितना गड़ा है, यह कोई नहीं जानता।

यहां साक्षात भगवान शिव करते हैं निवास, आज तक कोई नहीं जान सका इस 'फरसे' का राज़

कई प्रकार शिवलिंग हैं मौजूद टांगीनाथ को 'टांगीनाथ महादेव' और 'बाबा टांगीनाथ' के नाम से भी जाना जाता है। यहा छोटे एवं बड़े कई प्रकार के लगभग 60 शिवलिंग हैं। दरवाजे के बाहरी भाग पर भगवान सूर्य देव की मूर्ती है। एक त्रिकोणीय झंडा दरवाजे के बायीं दिशा में और छत के ऊपर लगा रहता है। मन्दिर के अन्दर एक लिंग है, जिसका व्यास पांच फीट है। यह एक अर्ध के साथ स्थापित है।

यहां साक्षात भगवान शिव करते हैं निवास, आज तक कोई नहीं जान सका इस 'फरसे' का राज़

चुकानी पड़ी कीमत कहा जाता है कि एक बार क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों ने लोहा प्राप्त करने के लिए फरसे को काटने प्रयास किया था। ये लोग फरसे को तो नहीं काट पाये लेकिन उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। मौत के डर से लोहार जाति के लोग क्षेत्र छोड़कर चले गए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget