एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: भतीजे ने ही कराई थी किराए के शूटरों से चाचा की हत्या, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

थाना जारचा क्षेत्र के खुर्शीद पूरा गांव में 21 अप्रैल को हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में बदमाशों की गोली लगने से एक किसान की मौत हो गई थी, जबकि ग्रामीणों द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश मारा गया था।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। थाना जारचा क्षेत्र के खुर्शीद पूरा गांव में 21 अप्रैल को हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में बदमाशों की गोली लगने से एक किसान की मौत हो गई थी, जबकि ग्रामीणों द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश मारा गया था। घटना के समय यह मामला पशु चोरी का प्रतीत हो रहा था, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह वारदात आपसी रंजिश के चलते हुई थी।

पशु चोरी से संबंधित मामला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुध नगर वैभव कृष्ण ने बताया कि 21 अप्रैल की रात को गांव खुर्शीद पूरा में रहने वाले किसान रतन पाल के घर पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाशों व ग्रामीणों के बीच में आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली 59 वर्षीय किसान रतन सिंह को लगी,  जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा चलाई गई गोली जयप्रकाश नाम के एक बदमाश को लगी और उसकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय यह मामला पशु चोरी से संबंधित प्रतीत हो रहा था, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह घटना आपसी रंजिश का नतीजा थी।

पुरानी रंजिश का मामला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना जारचा पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर इस घटना में शामिल विशाल पुत्र राजेंद्र बाल्मीकि तथा रोहित पुत्र इंद्रपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त देसी तमंचा, चाकू व कारतूस बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि रोहित की मृतक रतन पाल के परिवार से पुरानी दुश्मनी चल रही थी।

कुछ और लोग हो सकते हैं शामिल

रोहित ने ही इस घटना का ताना-बाना बुना था, तथा उसने घटना वाले दिन अपने साथियों के संग मिलकर रतन पाल के घर पर हमला बोला था। उन्होंने बताया कि मामले को दिग्भ्रमित करने के लिए पशु चोरी का रूप दिया गया था। एसएसपी ने बताया कि इस घटना में कुछ और लोगों की शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget