एक्सप्लोरर

अश्विनी नक्षत्र के लोग होते हैं एक्टिव, जानें- वृद्धावस्था से मुक्त हो दोबारा युवा बनाने की कथा

अश्विनी नक्षत्र अपने आप में एक बहुत विलक्षण नक्षत्र है तथा इसके जातक भी बहुत से विलक्षण गुणों के धनी होते हैं। यह नक्षत्र मेष राशि में पड़ता है।

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी 

नक्षत्र का अर्थ होता है - न क्षरति, न सरति इति नक्षत्र अर्थात न गिरने वाला, न चलने वाला। जो स्थिर हो। नक्षत्र के विषय में बताने से पहले हम आपको यह बताना चाहते हैं कि राशि से सूक्ष्म है नक्षत्र। जैसे आपको किसी मित्र से मिलने जाना है और आपको केवल शहर पता हो तो इसको समझिये कि आप राशि पर खड़े हैं और यदि आपको उसके घर का पता मिल गया तो नक्षत्र स्तर की बात हो गई। दरअसल, नक्षत्र बहुत ही रिफाइन बात है। एक राशि का निर्माण सवा दो नक्षत्रों से होता है।

नक्षत्र 27 होते हैं जिसमें सबसे पहले नक्षत्र का नाम है अश्विनी। अश्विनी नक्षत्र का प्रतीक चिह्न घोड़े हैं। इस नक्षत्र को घोड़े के बहुत से गुणों के साथ जोड़ता है। घोड़ा यात्रा, आरंभ, गति, से जुड़ा हुआ है। घोड़ा गति तथा शक्ति के लिए भी जाना जाता है यानी हॉर्स पावर। अश्विनी नक्षत्र अपने आप में एक बहुत विलक्षण नक्षत्र है तथा इसके जातक भी बहुत से विलक्षण गुणों के धनी होते हैं। यह नक्षत्र मेष राशि में पड़ता है इसलिए मेष राशि वालों का यह नक्षत्र हो सकता है।

कथा

वैदिक ज्योतिष के अनुसार अश्विनी कुमारों को अश्विनी नक्षत्र का देवता माना जाता है। अश्विनी कुमार सूर्य देव के जुड़वा पुत्र हैं तथा वैदिक ग्रंथों के अनुसार अश्विनी कुमार चिकित्सा शास्त्र के भी ज्ञाता हैं। इन्होंने च्यवन ॠषि को वृद्धावस्था से मुक्त करके पुन: युवा बना दिया था। इसका तात्पर्य यह है कि अश्विनी नक्षत्र जिन लोगों का होगा उनमें हीलिंग एनर्जी अधिक होती है। यहां तक की शनि देव के प्राणों की भी एक बार रक्षा की थी।

अश्विनी नक्षत्र के लोग होते हैं एक्टिव, जानें- वृद्धावस्था से मुक्त हो दोबारा युवा बनाने की कथा

गुण

स्वभाव से उदार, दूसरों की सहायता को तत्पर रहने वाले होते हैं।

यात्रा करने में यह बहुत ही निपुण होते हैं। दौड़ भाग के काम सरलता से कर लेते हैं।

यह लोग विपत्ति में बिल्कुल भी घबराते नहीं हैं बल्कि धैर्य का परिचय देते हुए दूसरों की भी सहायता करते हैं।

अश्विनी नक्षत्र में जन्मे लोग अपने कार्यों को पेंडिंग रखना पसंद नहीं करते हैं। यह कार्य शीघ्रता से करते हैं।

इन्हें प्रतीक्षा करना सामान्यतः बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।

अश्विनी के जातक समय को व्यर्थ गंवाना बिलकुल भी पसंद नहीं करते।

पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने वाले होते हैं।

अश्विनी नक्षत्र वाले लोगों को रोगियों की मदद करनी चाहिए क्योंकि यह व्यक्ति किसी के प्राणों की रक्षा करने का निमित बन सकते हैं।

सावधानी

यात्रा करते समय वाहन दुर्घटना से सचेत रहना चाहिए।

इन लोगों को करंट, आग के प्रति सदैव सावधान रहना चाहिए। यदि आग, बिजली संबंधित कार्य ही करते हों तो सुरक्षा कसौटियों में ढिलाई न बरतें।

अश्विनि नक्षत्र के लोगों को खाना बनाते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए। खाना बनाने के बाद गैस ठीक बंद कर दें। भोजन सूती कपड़े पहन कर ही बनाएं।

किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे स्वास्थ्य को हानि हो।

तेज गाड़ी न चलाएं।

अश्विनी नक्षत्र के लोग होते हैं एक्टिव, जानें- वृद्धावस्था से मुक्त हो दोबारा युवा बनाने की कथा

कैसे बढ़ाएं पावर

अश्विनि नक्षत्र वालों को अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए प्रकृति की मदद लेनी चाहिए। इस नक्षत्र वालों के लिए वनस्पति में कुचिला या कुचला पेड़ की सेवा करना सर्वोत्तम होता है। कुचिला का पौराणिक नाम कारस्कर है। कुचिला मध्यम ऊंचाई का वृक्ष होता है जो अधिकतर मध्य भारत एवं दक्षिण भारत में पाया जाता है। इसके टिकियानुमा बीजों का औषधि में बहुत अधिक महत्व है। अश्वनि नक्षत्र वालों को कुचिला के पौधे लगाने चाहिए और उसकी नियमित खाद पानी भी देना चाहिए। इन वृक्षों का सानिध्य, दर्शन एवं पूजन भी करते रहना चाहिए। जीवन में जितने अधिक से अधिक कुचिला वृक्ष लगाएंगे उतना ही जीवन सुखमय रहते हुए विष मुक्त रहेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget