एक्सप्लोरर

कमलेश हत्याकांड: डेढ़ मिनट में दिया था वारदात को अंजाम, हत्या से पहले दरगाह पर गए थे आरोपी

कमलेश तिवारी की हत्या से पहले अशफाक और मोइनुद्दीन दरगाह गए थे। दरगाह पर इबारत के बाद दोनों ने कमलेश तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी।

लखनऊ, एबीपी गंगा। हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कमलेश की हत्या के आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सिर्फ डेढ़ मिनट में कमलेश तिवारी की हत्या की थी। यहीं नहीं, हत्या के बाद आरोपियों का खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस की तर्ज पर कत्ल का वीडियो बनाने का भी इरादा था, लेकिन किन्हीं वजहों से इसमें सफलता नहीं मिली। कमलेश की हत्या के दौरान मोइनुद्दीन भी घायल हो गया था। जिसके इलाज के लिए उन्होंने हत्या के बाद मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी थी। दरअसल, कमलेश की हत्या के वक्त अशफाक ने जो गोली चलाई थी वो मोइनुद्दीन की ऊंगलियों पर भी लगी थी। गोली लगने से मोइनुद्दीन घायल हो गया था। जानकारी ये भी मिली है कि कमलेश की हत्या से पहले दोनों आरोपी शाह मीना की दरगाह भी गए और इबारत की थी।

सामने आया आरोपी अशफाक का ऑडियो कमलेश तिवारी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी अशफाक और उसका साथी मोइनुद्दीन पठान लखनऊ में सरेंडर करना चाहते थे लेकिन गुजरात एटीएस के द्वारा अशफाक के परिवार पर बनाए गए दबाव के चलते दोनों ही हत्यारोपी खुद गुजरात पहुंच गए थे। यह खुलासा अशफाक हुसैन की 20 और 21 अक्टूबर की रात अपने परिवारवालों से हुई बातचीत में हुआ है। एबीपी गंगा के पास हत्यारोपी अशफाक हुसैन और उसकी पत्नी व पिता के बीच हुई बातचीत का ऑडियो है, जिसमें वो हत्याकांड के बाद शाहजहांपुर से लखनऊ जाकर सरेंडर करने की बात कह रहा है। गुजरात एटीएस से बात हो जाने के भरोसे पर ही दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश छोड़र गुजरात पहुंच गए थे।

कमलेश को मारे थे 15 बार चाकू कमलेश तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि कमलेश की बेरहमी से हत्या की गई थी। कमलेश के शरीर पर कम से कम 15 बार चाकू से वार किया गया था। कमलेश को चाकू मारने के बाद एक गोली भी मारी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, चाकुओं के सभी 15 वार सिर्फ जबड़े से लेकर छाती के बीच में 10 सेंटीमीटर के भीतर किए गए हैं। साथ ही गला रेतने के दो गहरे जख्म भी मिले हैं। रिपोर्ट में पीठ पर भी चाकुओं के निशान मिले है। चाकू से वार करने के बाद चेहरे पर एक गोली भी मारी गई। सिर के पीछे हिस्से में 32 बोर की गोली फंसी मिली है। बीते शुक्रवार को कमलेश तिवारी की हत्या हुई थी। हत्यारे मिठाई के डिब्बे में चाकू लेकर आए थे।

यह भी पढ़ें: कमलेश तिवारी हत्याकांड: सामने आया आरोपी अशफाक का ऑडियो, सुनें- पत्नी और पिता से क्या हुई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
Embed widget