एक्सप्लोरर

Basti News: साधुओं के भेष में स्कूली बच्चों को अगवा करने की कोशिश, भीड़ ने पुलिस वाहन से उतारकर पीटा

UP News: सुल्तानपुर में साधुओं के भेष में बच्चों को अगवा करने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

Sultanpur Crime News: यूपी के सुल्तानपुर में साधुओं के भेष में बच्चों को अगवा करने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हालांकि बच्चों के शोर मचाने पर कार सवार मौके से फरार हो गए. वहीं सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू कर दी तो थोड़ी ही देर में कार सवार साधुओं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस की गाड़ी से उतार कर जमकर पीटा. किसी तरह पुलिस ने इन तीनों को बचाया और थाने ले जाकर मामले की पड़ताल में जुट गई.

दरअसल ये मामला है देहात कोतवाली के जगदीशपुर चाचपुर गांव का है. इसी गांव के रहने वाले तीन छात्र आज चाचपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय जा रहे थे. रास्ते में इन्हें कार सवार साधुओं ने रोक लिया और बच्चों को स्कूल छोड़ने के बहाने बैठाने लगे, लेकिन कार में बैठने के बजाय बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. बच्चों के शोर मचाने पर ये सभी मौके से फरार हो गए. इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी. 

भीड़ ने आरोपियों को पीटा
थोड़ी ही देर बाद तिवारीपुर गांव के पास ग्रामीणों ने इन आरोपी साधुओं को पकड़ लिया और डायल 112 को सूचना दी. मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने तीनों साधुओं को हिरासत में ले लिया, लेकिन नाराज ग्रामीणों ने इन तीनों को पुलिस की गाड़ी से उतार लिया और जमकर पिटाई की. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

वहीं पुलिस किसी तरह इन तीनों को बचाकर थाने ले आई. हिरासत में लिए गए तीनों साधु जिसमें से दो सगे भाई परमेश्वर नाथ, ओमवीर नाथ हैं जबकि तीसरा इनका बहनोई सुमित बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों के घर पर इनकी जानकारी जुटाने के साथ साथ मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस बिना किसी पुख्ता जानकारी के अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें: जौनपुर में अटला देवी का मंदिर तोड़कर बनी मस्जिद? इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget