एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने मुस्लिम लीग से की सपा की तुलना, कहा- 'ये लोग सत्ता को अपनी बपौती...'

UP Bypoll Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव में लगातार प्रचार प्रसार करने में जुटे हैं. शनिवार को सीएम योगी ने प्रयागराज के बाद अलीगढ़ में भी जनसभा की और सपा पर जमकर निशाना साधा.

Khair Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में मतदाताओं को साधने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (16 नवंबर) को फूलपुर सीट पर जनसभा करने के बाद अलीगढ़ की खैर सीट पर जनसभा करने पहुंचे. 

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की तुलना मुस्लिम लीग से की. उन्होंने कहा कि 1906 में भारत के विभाजन की नींव रखने वाली मुस्लिम लीग की स्थापना अलीगढ़ में ही हुई थी, लेकिन अलीगढ़ ने उनकी चलने नहीं दी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हालांकि मुस्लिम लीग देश को सांप्रदायिक आधार पर बांटने के मंसूबे में सफल रही.

मुस्लिम लीग और सपा पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मुस्लिम लीग की स्थापना इस्लामाबाद, कराची या ढ़ाका में नहीं हुई बल्कि इसी अलीगढ़ में हुई थी." उन्होंने कहा, "यह खतरनाक मंसूबे अभी भी खत्म नहीं हुए. उस समय समाज और देश को बांटने का काम मुस्लिम लीग कर रही थी, वहीं काम अब समाजवादी पार्टी आप लोगों के बीच में कर रही है."

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "देश 1947 में आजाद हुआ और देश के लाखों निर्दोष नागरिक मारे गए, लेकिन कई लोग सत्ता में रहकर राजकीय ठाठ बाट के साथ ऐश करने में लगे हुए थे." उन्होंने आगे कहा, "ये लोग आज भी सत्ता को अपनी बपौती बनाकर लोगों की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने में लगे हुए हैं.

फिर गूंजा बंटेंगे तो कटेंगे नारा
खैर में सीएम के संबोधन के दौरान भीड़ ने जमकर मोदी-मोदी के नारे लगाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि "मुझे ये कहने में जरा भी गुरेज नहीं है कि जो काम मुस्लिम लीग ने किया था, वही काम आज समाजवादी पार्टी कर रही है, इसलिए इनके मंसूबों को सफल नहीं होने देना है." 

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा दिया. उन्होंने दावा करते हुए कहा, "1947 में देश के 10 लाख हिंदुओं की हत्या हुई, इसकी वजह यह है कि उस समय हम बंटे थे. अब बंटना नहीं है, क्योंकि अगर बंटेंगे तो कटेंगे." उन्होंने कहा कि विकास और सुरक्षा हमारी गारंटी है.

 

'पाकिस्तान की कांप जाएगी रूह'
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "समाज को बांटने वाले तत्वों से सावधान रहते हुए विकसित भारत की परिकल्पना के लिए कार्य हो रहा है." उन्होंने कहा, "राज महेंद्र प्रताप के नाम पर अलीगढ़ में विश्विद्यालय का निर्माण या फिर पाकिस्तान की रूह कंपाने के लिए आपके अलीगढ़ में एक डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण, ये सभी आपके यहां हो रहा है. यहां का नौजवान जब सीमाओं पर जाएगा तो वह भी कहेगा कि यह तोप तो मेरे अलीगढ़ में ही बनी है. ये तोप जब सीमाओं पर गरजेगी तो पाकिस्तान की रूह कांप जाएगी."

ये भी पढ़ें: उमेश पाल की पत्नी जया बोलीं- 'योगीराज में हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget