एक्सप्लोरर

उमेश पाल की पत्नी जया बोलीं- 'योगीराज में हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा'

UP Bypoll Election 2024: बीजेपी ने उपचुनाव के लिए प्रचार तेज कर दिया है. सीए योगी ने फूलपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया, जहां उनके साथ उमेश पाल की पत्नी ने मंच साझा किया.

Phulpur By Election 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनसभाएं कर रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार (16 नवंबर) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज की फूलपुर सीट पर प्रचार करने पहुंचें.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में उमेश पाल की पत्नी जया पाल पहुंची. उमेश पाल की बीते साल दो गनर के साथ दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी. सीएम योगी की जनसभा में जया पाल ने मंच से भाषण दिया. अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जया पाल का जिक्र किया.

'सीएम ने की बड़ी कार्रवाई'
कार्यक्रम खत्म होने के बाद जया पाल ने एबीपी लाइव से खास बातचीत की. इस बातचीत के दौरान जया पाल ने कहा कि वह फूलपुर के चुनाव में गांव-गांव जाकर बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं. उन्होंने बताया कि वह आम लोगों को बताती हैं कि दूसरी पार्टियां गुंडे माफियाओं को बढ़ावा देती हैं, जिसकी वजह से उनके परिवार के साथ हुई अपराध जैसी घटनाएं होती हैं.

मृतक उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने दावा किया योगी सरकार में सभी लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. जया पाल ने कहा, "उनके मामले (उमेश पाल हत्याकांड) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है. अपराधियों को अंजाम तक पहुंचाया है और उन्हें इंसाफ दिलाया है, इसलिए लोगों को बीजेपी को वोट देकर उसे जिताना चाहिए."

जया पाल ने की भावुक अपील
इससे पहले सीएम योगी के सामने मंच से संबोधित करते हुए जया पाल ने कहा, "मैं आप सबके बीच अपनी बात रखने आई हूं. बीते साल मेरे पति की हत्या कर दी गई थी." उन्होंने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा, "क्या आप चाहते हैं कि आपका का भी कुछ ऐसा हश्र हो जिस तरह मेरे साथ हुआ. जहां एक पति से उसका, बच्चों से पिता का साया और मां से उसका बेटा छीन लिया जाए."

जया पाल ने कहा है कि उनके पति की हत्या से उनके बच्चे अनाथ हो गए हैं. उन्होंने कहा, "क्या आप चाहते हैं कि आपके परिवार पर भी ऐसा ही दुख आए? मुझे बीजेपी सरकार में न्याय मिला है. इसलिए सुरक्षित माहौल के लिए बीजेपी को वोट दें."

बता दें, प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में 24 फरवरी को एडवोकेट उमेश पाल की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. उमेश पाल पर बम और गोलियों से हमला किया गया था, जिसमें उनकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई. यह मामला इसलिए और भी गंभीर हो गया क्योंकि उमेश पाल 2005 के विधायक राजू पाल हत्याकांड के अहम गवाह थे.

ये भी पढ़ें: खुद अपने हाथों से बचाए दूसरों के बच्चे अपने मासूम का नहीं पता, झांसी हादसे के दर्दनाक कहानी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget