एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा-कांग्रेस की तकरार पर बोले केशव मौर्य, 'I.N.D.I.A गठबंधन चुनाव से पहले ही...'

Keshav Prasad Maurya News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तकरार को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है और दावा किया चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन बिखर जाएगा.

Keshav Prasad Maurya On I.N.D.I.A: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने सपा-कांग्रेस (SP-Congress) के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच 'इंडिया' गठबंधन पर निशाना साधा है. केशव मौर्य ने मंगलवार को कहा कि ये सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं जो एक दूसरे को बचाने के लिए एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब ये गठबंधन बिखरने लगा है और चुनाव आते-आते पूरा बिखर जाएगा. 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, ये लोग न तो पिछड़े वर्ग के हितैषी हैं और न ही अनुसूचित वर्ग, न आदिवासी न गरीबों का भला चाहने वाले लोग है. ये सदा कैसे जोड़-तोड़कर, तोड़-फोड़कर लोगों को बांटकर कैसे सत्ता हासिल की जाए बस यहीं फॉर्मूला जानते हैं, लेकिन अब इनके फॉर्मूले को जनता जान गई है. इसलिए अब इनको चाहे वो कांग्रेस हो या सपा हो सत्ता से जैसे दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकालकर फेंक देते हैं वैसे जनता ने इन्हें सत्ता से निकालकर फेंक दिया है.

2024 को लेकर किया दावा
डिप्टी सीएम ने आगे कहा, "आज देश में, प्रदेश में, उत्तर प्रदेश में, जिन पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं वहां भी, बीजेपी की बड़ी लहर चल रही है. बड़ी जीत विधानसभा में जिसे लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है, हमें मिलने जा रही है और 2024 के चुनाव में भी तीसरी बार मोदी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. दूसरी बार हमने पहली बार से भी ज्यादा सीटें हासिल की थी और अब तीसरी बार दूसरी से भी ज्यादा सीटें हासिल कर और बड़ी जीत दर्ज करेंगे." 

इंडिया गठबंधन को लेकर की भविष्यवाणी
केशव प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन के दो घटकों सपा और कांग्रेस के बीच मचे घमासान पर कहा, "हमारा तो मानना है कि ये गठबंधन है ही नहीं. ये ठगबंधन है जो एक दूसरे को बचाने के लिए, एक दूसरे की चोरी को छुपाने के लिए, एक दूसरे पर जो भ्रष्टाचार के आरोप हैं. उनसे बच सके या बचा दिए जाएं, इस प्रकार की योजना के साथ बना है. इनका कोई भविष्य नहीं है. गठबंधन बिखर चुका है. जो बचा है वो भी चुनाव आते-आते बिखर जाएगा."  

Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तरकाशी टनल हादसे की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन, अंदर फंसे हैं 40 मजदूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
जेल भेजे गए युवक की दून अस्पताल में रहस्यमयी मौत! परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
जेल भेजे गए युवक की दून अस्पताल में रहस्यमयी मौत! परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget