एक्सप्लोरर

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य का एसटी हसन को करारा जवाब, दुर्गा सप्तशती और रामायण पाठ को लेकर कही ये बात

UP Politics: सपा सांसद एसटी हसन पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, उनका बयान सिर्फ इसलिए है क्योंकि श्री रामचरितमानस का पाठ हो रहा है, दुर्गा सप्तशती का अनुष्ठान हो रहा है.

Durga Saptshati Path: समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन (ST Hasan) ने नवरात्रि (Navratri 2023) में योगी सरकार द्वारा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती और अखंड रामायण पाठ कराने पर सवाल उठाए हैं, जिस पर अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने पलटवार किया है. केशव मौर्य ने कहा कि इसमें किसी को क्या आपत्ति हो सकती है ये तो अच्छी बात है. जिनको आपत्ति होगी उनसे मैं कहूंगा कि वो भी ये काम करें, उनके दिमाग में जो तमाम गंदगी भरी है वो सब निकल जाएगी.

डिप्टी सीएम ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से हम लोग अखंड रामायण का पाठ कराते हैं, नवरात्रि में बहुत से परिवार दुर्गा सप्तशती का पाठ कराते हैं. एक जगत जननी है तो एक जगत पिता है. कहा जाता जब उनकी आराधना होती है तो हनुमान जी महाराज आ जाते हैं और जब हनुमान जी आ जाते हैं तो भूत पिशाच निकट नहीं आते, तमाम कष्टों का निवारण होता है. केशव मौर्य ने सपा का नाम लिए बना निशाना साधा और कहा कि जिनको आपत्ति होगी उनसे मैं कहूंगा वो भी यह काम करें, उनके दिमाग में जो तमाम गंदगी भरी है वह सब निकल जाएगी.

सपा सांसद एसटी हसन पर पलटवार

सपा सांसद एसटी हसन के बयान पर केशव मौर्य कहा कि मैं इस तरह के लोगों के बयान पर जवाब देना उचित नहीं समझता, लेकिन अगर सरकार का यह कदम है तो यह निश्चित रूप से स्वागत योग्य है. उनका बयान सिर्फ इसलिए है क्योंकि श्री रामचरितमानस का पाठ क्यों हो रहा है, दुर्गा सप्तशती का अनुष्ठान क्यों हो रहा है. उनको मालूम ही नहीं है कि ये जो संस्कृति और संस्कार है वो कहते हैं वसुधैव कुटुंबकम. यानी पूरा विश्व हमारा है. हमारे राज्य, राष्ट्र की उन्नति हो, विश्व में शांति हो, दुनिया का विकास हो. हम खाएं बाकी दुनिया भूखी रहे, हमारी सोच संस्कृति ऐसी नहीं है. 

अखिलेश यादव को दी नसीहत

सपा बसपा द्वारा एक दूसरे को बीजेपी की बी टीम बताने पर केशव मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस कोई भ्रष्टाचार के आरोप से घिरा है तो किसी की अपराधियों साथ रिश्तेदारी जगजाहिर है. कांग्रेस मुक्त उत्तर प्रदेश हो ही चुका है अब देश मुक्त होना बाकी है. अखिलेश यादव 2024 की पराजय का अंदाजा लगा चुके हैं. जब हारेंगे तो क्या आरोप लगाना है अभी से उसकी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं.  जब चुनाव परिणाम आए तो हो सकता है वह कह दें कि हमारी पार्टी का टिकट भी बीजेपी वालों ने तकनीकी करके अपने हिसाब से बंटवा लिया.

केशव मौर्य ने कहा कि सपा नेता को मालूम नहीं कि पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है. देश में हम 400 से अधिक, प्रदेश में 80 सीटें भाजपा गठबंधन जीतेगा. ये बेचैनी अखिलेश यादव को सोने नहीं दे रही. जेडीयू और सपा के गठबंधन पर केशव मौर्य ने कहा कि वो यूपी-बिहार में चाहे जिससे गठबंधन कर लें, जब हम सीता राम जपते हैं तो सीता माता के बिहार की 40 और भगवान राम के यूपी की 80 कुल 120 का योग होता है. 

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023: सीएम योगी ने दी भक्तों को सौगात, नवरात्रि में मंदिरों में दुर्गा सप्तशती और रामायाण का पाठ कराएगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget