एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में दिग्गजों की मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा, दो तस्वीरों से अचानक बढ़ी हलचल

UP Cabinet Expansion: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीरें केशव प्रसाद मौर्य ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में बुधवार को कुछ बड़ी सियासी मुलाकातों ने अटकलों को हवा दे दी. बुधवार को पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की. बीते 6 महीने से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं इस मुलाकात के बाद एक बार फिर तेज हुईं. इसके बाद राज्य के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के बीच मुलाकात हुई.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार देर शाम को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात सात कालिदास मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय में हुई. इस मुलाकात के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'आज लखनऊ के सात कालिदास मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तर प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी से आत्मीय भेंट कर प्रदेश के चौमुखी विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की.'

UP News: बेटी से छेड़खानी का पिता ने किया विरोध तो दबंगों ने झोपड़ी में लगा दी आग, जलकर खाक हुआ आशियाना

सीएम योगी ने राज्यपाल से की मुलाकात
इससे पहले राजभवन में सीएम योगी ने राज्यपाल से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को 'राम के पथ पर' पुस्तक भी भेंट की. इस मुलाकात की तस्वीरें सीएम योगी के कार्यालय ने शेयर की. तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर महाराज जी ने उन्हें 'राम के पथ पर' पुस्तक भी भेंट की.'

दरअसल, राज्य में सुभासपा और बीजेपी के बीच गठबंधन होने के बाद से ही ओम प्रकाश राजभर के मंत्री बनने की चर्चा है. कई मौकों पर ओम प्रकाश राजभर अपने मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान अपने मंत्री बनने का दावा कर चुके हैं. लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने की वजह से उन्हें मंत्री पद नहीं मिल पाया है. 6 महीने बीतने के बाद अब ओपी राजभर के बयानों पर भी सियासत तेज होती जा रही है. विपक्षी दल उनपर जमकर तंज कस रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला
मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
Embed widget