एक्सप्लोरर

UP News: बेटी से छेड़खानी का पिता ने किया विरोध तो दबंगों ने झोपड़ी में लगा दी आग, जलकर खाक हुआ आशियाना

Kushinagar Fire News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अहिरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनन्तपुर गांव में दो मनचले एक युवती से छेड़खानी करते थे. छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले मारपीट भी करते थे.

Kushinagar News: यूपी की योगी सरकार महिलाओं के लिए नारी सशक्तिकरण चलाकर महिलाओं को जागरूक करने के साथ साथ मजबूत बनाने की काम कर रही है. प्रदेश के महिलाओं से संबंधित जिलों से शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई होती है लेकिन कुछ मनचले ऐसे है की सरकार का थोड़ा सा भी डर नहीं है.

कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनन्तपुर गांव में मनचलों ने एक अनुसूचित जाति के परिवार के घर में आग लगा दी. आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया. भीषण आग को देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को फोन करने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी. गांव वालों के मदद से और फायर ब्रिगेड की सहयोग से आग पर काबू पाया गया. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक अनुसूचित जाति के परिवार का आशियाना जलकर खाक हो गया था. पीड़ित परिवार के शिकायत पर पुलिस दो लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट करते थे 
दरअसल मामला कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनन्तपुर गांव का है, जहां दो मनचले एक युवती को छेड़ते थे, छेड़खानी का विरोध करने पर यह मनचले मारपीट भी कर लिया करते थे, गांव में समझौता भी कराया गया लेकिन यह मनचले युवती को छेड़ने से बाज नहीं आते थे. कल (5 दिसंबर) को शाम में युवती ने अपने परिजन से बताया कि दो गांव के ही मनचले छेड़खानी कर रहे थे, युवती के पिता के द्वारा युवकों से पूछे जाने पर गाली गलौज के साथ मारपीट करने के लिए आमादा हो गए और रात में उन युवकों के द्वारा दलित परिवार के घर को आग लगाकर जला दिया गया.

'बचाव के लिए उन लोगों से लड़ाई भी हो जाती थी'
पिता का कहना है कि यह दोनों युवक हमारे लड़कियों को छेड़ने का काम करते थे, यह अपने बचाव के लिए उन लोगों से लड़ाई भी हो जाती थी, जब लड़कियों ने हमसे बताया तो हम पूछने के लिए उसके घर गए फिर हम दोनों के बीच में कहा सुनी हुई, उसके बाद रात में अचानक इन दबंगों ने हमारे घर को आग के हवाले कर दिया हमारे घर में जो भी सामान रखा गया था सब जलकर खाक हो गया और हम लोग किसी तरीके से अपनी जान बचाए.

शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है
आग की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई, अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है की यह दोनों एक ही समुदाय के हैं और इन लोगों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा, इस तरीके की बात कहते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है. एक तरफ देखा जाए तो नारी शक्ति को लेकर सरकार सजग है, लेकिन कुछ मनचले युवती को छेड़ने से बाज नहीं आते और सरकार की छवि खराब करने में लगे रहते हैं, ऐसे में मनबढ़ों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि लड़कियां सुरक्षित रहे.

ये भी पढ़ें: Exclusive: बीजेपी सांसद रवि किशन बोले- 'जनता को PM मोदी पर भरोसा, राहुल गांधी साल में छह महीने छुट्टी पर रहते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बरसे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, बागेश्वर बाबा को बताया ढोंगी बाबा
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बरसे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, बागेश्वर बाबा को बताया ढोंगी बाबा
गाजियाबाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्तों ने जन्मदिन के बहाने बुलाकर उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्तों ने जन्मदिन के बहाने बुलाकर उतारा मौत के घाट
Uttrakhand News: मानसून से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड, मॉक ड्रिल के जरिए परखी गईं आपदा प्रबंधन की तैयारियां
मानसून से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड, मॉक ड्रिल के जरिए परखी गईं आपदा प्रबंधन की तैयारियां
ग्रेटर नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला लेबर कैंप, टीनशेड की झोपड़ियों में लगी भीषण आग
ग्रेटर नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला लेबर कैंप, टीनशेड की झोपड़ियों में लगी भीषण आग

वीडियोज

WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget