एक्सप्लोरर

केशव प्रसाद मौर्य और ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात पर सपा नेता बोले- 'दोनों साहबान को मालदार विभाग चाहिए'

UP Politics: उत्तर प्रदेश में इन दिनों सियासी मुलाकतों की चर्चा पूरे जोरशोर से हो रही है. अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बीच मुलाकात हुई है.

UP News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बीच सोमवार को मुलाकात हुई है. इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद अब राज्य में एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है. इस मुलाकात पर समाजवादी पार्टी ने भी जोरदार तंज कसा है. वहीं अब मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं.

इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आज लखनऊ के सात कालिदास मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से आत्मीय भेंट की और विभिन्न विषयों पर वार्ता की.'

वहीं सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इसी मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'आज लखनऊ के सात कालिदास मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से आत्मीय भेंट की और विभिन्न विषयों पर वार्ता की.'

UP Politics: चाचा शिवपाल को नहीं मिलेगी अखिलेश यादव की जगह? रेस में ये नाम

सपा का रिएक्शन
इस मुलाकात पर सपा नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'दोनों साहबान को सिर्फ मालदार विभाग चाहिए राजभर को अमित शाह से पैरबी करके पंचायती राज मिल गया. दूसरे केशव प्रसाद मौर्या को दोबारा PWD चाहिए जिसे CM दे नहीं रहे हैं उसी लिए आपस में मारामारी मची हुई है.'

उन्होंने आगे बड़ा दावा करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश के खजाने को केंद्र के इशारे पर बेरहमी से लूटा जा रहा है. फॉर्मूला- खुद खाओ हमें भी खिलाओ.' बता दें कि बीते दिनों के दौरान सियासी मुलाकात काफी सुर्खियों में रही है. खास तौर पर केशव प्रसाद मौर्य की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के काफी मायने निकाले गए हैं. अब ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात के बाद फिर से पुरानी अटकलों को हवा मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget