एक्सप्लोरर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- पहले चलवाईं गोलियां और अब...

Lucknow News:केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा.कांवड़ यात्रा और धार्मिक मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है. 2047 तक सपा-INDI गठबंधन के लिए सत्ता के दरवाजे बंद हैं.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कांवड़ यात्रा और धार्मिक मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है. अखिलेश यादव के कांवड़ पथ निर्माण के हालिया ऐलान को मौर्य ने 'नौटंकी' करार दिया और सपा पर सत्ता में रहते हुए हिंदू भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया. मौर्य ने कहा कि सपा का 'फर्जी PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूला अब जनता के बीच नहीं चलेगा और 2047 तक सपा-INDI गठबंधन के लिए सत्ता के दरवाजे बंद हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि  रामभक्तों पर गोलियां, शिवभक्तों पर लाठियां, कांवड़ियों को भजन तक नहीं करने दिया, नवरात्र और दीपावली में अंधेरा किया, मेडिकल कॉलेज से बाबा साहब अंबेडकर जी का नाम हटाया, कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनवाई, लेकिन हिंदुओं के अंत्येष्टि स्थल नहीं बनाए.

केशव मौर्य ने अखिलेश के कांवड़ पथ निर्माण के ऐलान को ढोंग बताते हुए कहा कि अब कहते हैं, कांवड़ियों के लिए पथ बनाएंगे. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का विरोध करते-करते अब मथुरा-वृंदावन धाम के निर्माण का भी विरोध कर रहे हैं. फर्जी PDA के स्वयंभू चेयरमैन श्री अखिलेश यादव जी, जब सत्ता थी तब तुष्टिकरण की चरम सीमा, अब धर्मनिष्ठा का दिखावा, आपकी नौटंकी अब नहीं चलेगी.

अखिलेश का कांवड़ पथ ऐलान

बता दें कि 7 जुलाई को अखिलेश यादव ने कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा कि अगर सपा सत्ता में आती है, तो कांवड़ियों के लिए विशेष पथ बनाए जाएंगे. इस बयान को सपा की ओर से हिंदू मतदाताओं को लुभाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा था. हालांकि, अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी ने धार्मिक आयोजनों, खासकर कुंभ और कांवड़ यात्रा, में लोगों की आस्था के साथ धोखा किया है.

केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार

केशव मौर्य ने अखिलेश के इस बयान को पाखंड करार दिया. उन्होंने कहा कि सपा ने सत्ता में रहते हुए रामभक्तों और शिवभक्तों पर अत्याचार किए, कांवड़ियों को भजन-कीर्तन करने से रोका, और धार्मिक आयोजनों में बाधा डाली. मौर्य ने सपा पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश अब सत्ता के वियोग में तड़प रहे हैं और जनता उनके झूठ को समझ चुकी है. उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget