एक्सप्लोरर

जलालु्द्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर सीएम योगी आदित्यनाथ का पहला बयान, कहा- ऐसी सजा दी जाएगी जो...

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण के आरोपों का सामना कर रहे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर बड़ा बयान दिया है.

UP News: धर्मांतरण के आरोपों का सामना कर रहे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बड़ा बयान दिया है. सीएम ने कहा है कि उसे ऐसी सजा दी जाएगी जो समाज के लिए उदाहरण बनेगा.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम ने लिखा कि हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालउद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं.

यूपी में कांवड़ यात्रा के रूट पर ढकी जाएंगी शराब की दुकानें? आबकारी मंत्री ने इनके हाथ में छोड़ा फैसला

उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी. आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

बलरामपुर में चला छांगुर की संपत्ति पर बुलडोजर
सीएम ने लिखा कि राज्य में शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को भंग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है. उन्हें कानून के अनुसार ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने.

मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया ऐसे वक्त में आई है जब राज्य स्थित बलरामपुर में जलालुद्दीन के घर पर बुलडोजर चला है. बलरामपुर स्थित उतरौला में छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों की संपत्ति पर बुलडोजर चला. छांगुर बाबा को ATS ने धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किया है. उस पर 100 करोड़ की विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण का आरोप है.

एटीस की रिपोर्ट में क्या?
एटीएस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि छांगुर के धर्मांतरण गैंग में 18 सदस्य हैं. अब तक छांगुर समेत 4 गिरफ्तार हो गए हैं और 14 की तलाश जारी है. गोंडा, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, औरैया व पुणे से इनके रिश्ते सामने आए हैं.

दावा है कि इनके नेटवर्क ने जड़ें, तहसील और न्यायालयों तक जड़ें बनाई थीं. उतरौला में तालाब कब्जाने और पुणे में 16 करोड़ की जमीन खरीद की साजिश थी. सीजेएम कोर्ट लिपिक की पत्नी को साझेदार बनाया गया था. गैंग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और अवैध धर्मांतरण की साजिशों में जुटा था . हालांकि एटीएस की कार्रवाई से छांगुर गैंग के मंसूबों पर पानी फिर गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget