एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर रुकी, सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए श्रद्धालु

Uttarakhand Rain News: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है. जिला प्रशासन ने यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रोक दिया है.

Kedarnath Yatra 2023: उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से केदारनाथ यात्रा (Keadarnath Dham) को रोक दिया गया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों को सोनप्रयाग (Sonprayag) और गौरीकुंड (Gaurikund) में ही रोक दिया है. राज्य में लगातार बारिश हो रही है. खराब मौसम का असर केदारनाथ यात्रा पर भी पड़ रहा है. जिसकी वजह से यात्रा प्रभावित हुई है. बारिश की वजह से चार राज्य मार्ग और 10 संपर्क मार्गों पर मलबा आ गया है और रास्ते बंद हो गए हैं. मंदाकिनी और अलकनंदा नदियां उफान पर हैं.

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, कई जगह भूस्खलन और भूधंसाव की वजह से मार्ग बंद हो गए हैं. ऐसे में लोगों को आवाजाही में काफी मशक्कत करनी पड़ रही हैं. मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के 11 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. इनमें रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तराकाशी, टिहरी, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार समेत जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया है. 

आपदा प्रबंधन टीम को तैनात किया गया

प्रदेश में खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है. भूस्खलन और पहाड़ों के दरकते से बंद हुए रास्तों को खोलने का काम किया जा रहा है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं और उन्हें समन्वय बनाकर काम करने को कहा है. सीएम ने कहा, हमारी सभी संस्थाएं आपदा से निपटने के लिए दिन रात काम में लगी हुई है. इनमें एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पीडब्ल्यूडी को लोगों को लगाया गया है. सेना को भी तैनात किया गया है.

श्रद्धालुओं से सीएम धामी ने की अपील

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भी मौसम को देखकर ही यात्रा करने की अपील जारी की है. उन्होंने कहा कि चारधाम आने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वो मौसम के अलर्ट को देखकर ही यात्रा करें. यात्रा से पहले मौसम का संज्ञान लें और पूरी जानकारी के बाद ही मौसम ठीक होने पर यात्रा करें. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: 18 जुलाई को ताकत दिखाएगा NDA, हाईकमान से गठबंधन पर लगी मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
यूपी चुनाव से अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति को बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी
यूपी चुनाव से अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति को बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget