एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ धाम में साफ हुआ मौसम, यात्रा फिर शुरू, पैदल मार्ग को खोलने का काम जारी

Kedarnath Dham: तीन मई को केदारनाथ में बर्फबारी का हाई अलर्ट जारी था. धाम में बर्फबारी भी काफी हुई. इस कारण तीन मई को केदारनाथ धाम की यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी.

Kedarnath Yatra 2023: बीते कुछ दिनों से लगातार बिगड़े मौसम के बाद आज केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में मौसम साफ हुआ है. धाम में लगातार हुई बर्फबारी के बाद आज धूप खिली है. बुधवार को एक दिन बंद रहने के बाद आज केदारनाथ धाम की यात्रा फिर शुरू हो गई है. हालांकि आज केदारनाथ धाम की यात्रा देरी से खुली है. यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे हजारों यात्रियों को धीरे-धीरे करके 10 बजे के बाद सोनप्रयाग और गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिये भेजा गया है. केदारनाथ यात्रा मार्ग में ग्लेशियर टूटने से भैरव गदेरे में क्षतिग्रस्त हुये पैदल मार्ग को खोलने का कार्य जारी है.

वहीं आज सुबह से ही धाम सहित निचले क्षेत्रों में मौसम साफ था, लेकिन पैदल मार्ग बंद होने के कारण यात्रियों को 10 बजे के बाद ही धाम के लिये रवाना किया गया. हालांकि धाम जाने के लिये यात्रियों की लाइन सुबह चार बजे ही सोनप्रयाग में लग गई थी. यात्रियों को सीमित संख्या में केदारनाथ भेजा जा रहा है, जिससे धाम सहित पैदल मार्ग पर व्यवस्थाएं बनी रहें.

तीर्थयात्रियों को बड़े-बड़े ग्लेशियरों से होकर गुजरना पड़ेगा
आपको बता दें कि तीन मई को केदारनाथ में बर्फबारी का हाई अलर्ट जारी था. धाम में बर्फबारी भी काफी हुई. इस कारण तीन मई को केदारनाथ धाम की यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी. अत्यधिक बर्फबारी के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर धाम से लगभग चार किमी नीचे ग्लेशियर टूट गया और मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई. पैदल मार्ग को सुबह 4 बजे से ही खोलने का कार्य शुरू हो गया था. 50 से 60 मजदूर बर्फ को हटाने के कार्य में जुटे हुए हैं.

Watch: बूथ के अंदर वोट डालने जा रही थीं मायावती, तभी हुआ 'धमाका', फिर सुरक्षाकर्मियों ने...

दरअसल, लिनचौली से केदारनाथ के बीच 2 जगहों में ग्लेशियर टूटने से रास्ता बंद हो गया था. एक जगह पर मजदूरों ने पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू करवा दी है. मगर भैरों गदेरे पर अत्यधिक मात्रा में ग्लेशियर आने से मजदूरों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है. मजदूरों की ओर से ग्लेशियर को काटकर रास्ता बनाया जा रहा है. अब केदारनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को बड़े-बड़े ग्लेशियरों से होकर गुजरना पड़ेगा. यहां से गुजरते समय उन्हें विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति को बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी
यूपी चुनाव से अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति को बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget