एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में लगातार बारिश से भक्तों की बढ़ीं मुश्किलें, खराब मौसम के चलते रोकी गई यात्रा

Kedarnath Dham Rain: इस बारिश को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित जगह पर रोका गया है. अब कल मौसम साफ होने पर यात्रा शुरू होगी. जहां 5 हजार यात्री सोनप्रयाग तो 3 हजार यात्री गौरीकुंड में रोके गए हैं.

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ धाम में पैदल यात्रा मार्ग पर लगातार बारिश जारी है और इस बारिश के मौसम को देखते हुए यात्रा का रोका गया है. आज रविवार सुबह से केदरानाथ धाम सहित पैदल यात्रा मार्ग पर बारिश जारी है और केदरानाथ धाम में बारिश रुक नहीं रही है. वहीं इस बारिश को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित जगह पर रोका गया है. अब कल मौसम साफ होने पर यात्रा शुरू होगी. जहां 5 हजार यात्री सोनप्रयाग तो 3 हजार यात्री गौरीकुंड में रोके गए हैं.

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून के दस्तक देने और अगले कुछ दिन तक बारिश जारी रहने के पूर्वानुमान के बीच आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा कर प्रदेश के हालात का जायजा लिया. इसके साथ ही सीएम धामी ने चारधाम श्रद्धालुओं से मौसम की अद्यतन जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा सहित नियंत्रण कक्ष में मौजूद विभिन्न अधिकारियों से प्रदेश में बारिश की स्थिति और उससे हुए जलभराव एवं नुकसान के बारे में जानकारी ली. सीएम धामी ने अधिकारियों को उन जिलों के साथ लगातार संवाद और समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया, जहां अत्यधिक बारिश हो रही है और आगे भी भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है, ताकि आपात स्थितियों से समय रहते निपटा जा सके.

उन्होंने इस संबंध में जिला अधिकारियों से आपदा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए हमेशा अलर्ट मोड में रहने और पुलिस तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की भी पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा. मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक जिले में पर्याप्त मात्रा में रैन बसेरों और राहत सामग्री की व्यवस्था करने को भी कहा, ताकि बारिश के कारण घर छोड़ने वाले लोगों को असुविधा न हो.

UP News: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों की तलाश जारी, दिल्ली में दूसरे दिन भी छापेमारी, पुलिस और STF के हाथ खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget