एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ हाईवे के डेंजर जोन बन सकते हैं बाधक, पहाड़ी से पत्थर गिरने का डर, नीचे बह रही मंदाकिनी

Kedarnath Yatra: पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण हाईवे किनारे सुरक्षा की दृष्टि से लगाये गये पैराफिट, क्रैश बैरियर और सुरक्षा दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

Kedarnath Yatra 2023: मानसून सीजन में केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) में बाधक बनने वाले केदारनाथ हाईवे के डेंजर जोनों का ट्रीटमेंट अभी तक नहीं हो पाया है. हाईवे पर रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से मात्र पांच किमी दूरी पर भयावह डेंजर जोन है. इस डेंजर जोन से सफर करना बेहद ही खतरनाक है. पिछले साल की यात्रा में भी इस जोन के कारण कई बार यात्रा में बाधा पहुंची, बावजूद इसके डेंजर जोन का ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है. ऑल वेदर कार्य के बाद से राजमार्ग के कई अन्य स्थानों पर भी डेंजर जोन उभर आये हैं. अब यात्रा खुलने में महज दो माह का समय बचा हुआ है. ऐसे में हाईवे पर उभरे डेंजर जोन आगामी यात्रा में बाधक बन सकते हैं. इन जगहों पर जहां पहाड़ी से पत्थर बरसते हैं तो नीचे से मंदाकिनी नदी बहती है. ऐसे में अगर कोई दुर्घटना हो जाती है बच पाना बेहद मुश्किल है.

केदारघाटी के साथ ही केदारनाथ यात्रा को जोड़ने वाले केदारनाथ नेशनल हाईवे की स्थिति कई स्थानों पर बदहाल बनी हुई है. रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से मात्र पांच किमी की दूरी पर स्थित भटवाड़ीसैंण में पिछले कई वर्षों से भयावह बनी हुई है. इस डेंजर जोन से बिना बरसात के ही पत्थरों की बारिश होती रहती है. इतना ही नहीं इस डेंजर जोन के ठीक नीचे से मंदाकिनी नदी भी बह रही है, जिस कारण खतरा अधिक पैदा हो गया है. पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण हाईवे किनारे सुरक्षा की दृष्टि से लगाये गये पैराफिट, क्रैश बैरियर और सुरक्षा दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं. स्थिति इतनी भयावह है कि पहाड़ी से गिरने वाले बोल्डरों की चपेट में यदि कोई आता है तो उसका बचना नामुकिन है. बावजूद, इसके इस डेंजर जोन का ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा है. इसके अलावा कुंड से गुप्तकाशी के बीच भी राजमार्ग की हालत बद से बदतर बनी हुई है, जबकि गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच कई डेंजर जोन ऑल वेदर कार्य के बाद से उभर आये हैं. मानसून सीजन में पहाड़ी के जगह-जगह टूटने से यहां पर कई दिनों तक आवाजाही बाधित रहती है, लेकिन इन सब परिस्थितियों के बीच भी इन डेंजर जोनों का ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा है.

यात्रा से पहले सभी मार्गों को ठीक किया जायेगा- डीएम
21 अप्रैल को केदारनाथ डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल से रवाना होने के बाद केदारनाथ यात्रा का भी आगाज हो जायेगा. ऐसे में ये डेंजर जोन पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी यात्रा में बाधक बन सकते हैं. वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ हाईवे के कई जगहों पर डेंजर जोन हैं. कुंड से गुप्तकाशी 6 किमी मार्ग पर सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है, जबकि गुप्तकाशी से गौरीकुंड के बीच उभरे डेंजर जोन का ट्रीटमेंट करवाया जायेगा. उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ हाईवे के खांकरा के पास स्थिति खराब है. यहां पर भी कार्य करवाया जा रहा है. इसके अलावा लिंक रोड़ मार्गों पर भी कार्य किया जा रहा है, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी समस्या से ना जूझना पड़ेगा. डीएम ने कहा कि यात्रा से पहले सभी मार्गों को ठीक किया जायेगा.

UP Politics: अखिलेश यादव ने अब मंदिर को लेकर योगी सरकार पर कसा तंज, जानें- क्या कहा?

डीएम रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने बताया कि इस रुट पर कई जगह अभी भी लैंड स्लाइड और मलबे आदि हैं और कई जगहों पर रोड भी खराब है जिसमें गुप्तकाशी का कार्य प्रारंभ हो चुका है. उम्मीद है कि वो रोड यात्रा से पहले काफी बेहतर हो जायेगी. उन्होंने कहा कि गौरीकुंड और सोनपरा के पास रोड को चौड़ा करने का भी काम किया जा रहा है. इस मुद्दे पर संबंधित विभागों से बातचीत चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget