एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव ने अब मंदिर को लेकर योगी सरकार पर कसा तंज, जानें- क्या कहा?

UP Budget 2023: अखिलेश यादव ने कहा, ''अब तक इस सरकार के छह बजट आ चुके हैं. क्या मिला किसी को? छह बजट में किसी को कुछ नहीं मिला और किसान की आय दोगुनी नहीं हुई.''

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राज्‍य की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार की 'बुलडोजर नीति' पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि गरीबों पर बुलडोजर चलाने वाली और मीडिया को डराने वाली सरकार की इस कार्यवाही की तस्‍वीरें पूरी दुनिया के सामने आ रही हैं, ऐसे में कोई निवेशक इस राज्य में निवेश करने के लिये नहीं आयेगा.

अखिलेश यादव ने विधानसभा की बैठक में हिस्सा लेने के बाद पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन को लेकर सरकार के दावों का जिक्र करते हुए कहा, ''बीजेपी सपना दिखा रही है कि 40 लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतारा जाएगा. जिस सरकार ने गरीबों पर बुलडोजर चला दिया हो, उसकी तस्वीरें दुनिया में जा रही हैं. आप (बीजेपी) बीबीसी जैसी संस्था पर छापा मारेंगे और मीडिया को डराएंगे तो क्या उम्मीद करते हैं कि दुनिया के लोग आपके यहां निवेश करने आएंगे?'' उन्होंने कहा, ''निवेशक सम्मेलन में निवेशक आये और घूमकर चले गए. सरकार यह नहीं बताएगी कि निवेशकों के ठहरने के लिये जो हजारों करोड़ रुपये खर्च करके टेंट सिटी बनी थी, उसमें कोई भी नहीं रुका था. आप पता करिए, कितने निवेशक उनमें रुके थे. सब खाली ही थे.''

पूर्व मुख्यमंत्री ने कैंसर की वजह से अपना दल-सोनेलाल के विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन का जिक्र करते हुए कहा, ''आज कैंसर की वजह से कितने लोगों की जान जा रही है, मगर आप (बीजेपी) कैंसर इंस्टिट्यूट नहीं बनाएंगे, आप अस्पताल नहीं बनाएंगे. आप सरकार के लोग हैं, खुद अपना मंदिर बनाना चाहते हैं.'' हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस मंदिर की बात कर रहे हैं.

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए- कैसे करें अप्लाई

छह बजट में किसी को कुछ नहीं मिला- अखिलेश यादव
विधानसभा में बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किए जाने की सरकार की तैयारियों के बारे में पूछे गए एक सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कहा, ''अब तक इस सरकार के छह बजट आ चुके हैं. क्या मिला किसी को? छह बजट में किसी को कुछ नहीं मिला और किसान की आय दोगुनी नहीं हुई. बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है. डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि सिर्फ इन्हीं दो चीजों के दाम बढ़े हैं बल्कि सब्जियां महंगी हो गईं, खाने-पीने का सामान महंगा है. हर विभाग में महंगाई बढ़ेगी.''

सोमवार को विधान भवन परिसर में सपा सदस्यों के धरने के दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा मीडिया कर्मियों से कथित धक्का-मुक्की किए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए यादव ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget