एक्सप्लोरर

Chardham Yatra: केदारनाथ यात्रा के दौरान 2 बुजुर्ग यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील

Uttarakhand News: प्रदेश में इन चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है. लेकिन गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर दो बुजुर्गों की मौत यात्रा के दौरान अत्याधिक थकान के कारण हो गई.

Kedarnath News: उत्तराखंड के गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर दो अलग-अलग घटनाओं में दो बुजुर्ग श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों की मौत का कारण हार्ट अटैक होने की आशंका जताई है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया है.

पहली घटना शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे की है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी 66 वर्षीय गणेश कुमार शोभालाल गुप्ता, जो श्रीकृष्णा नगर, हुड्को, सीडको कॉलोनी के रहने वाले थे, अपने साथियों के साथ केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले थे. वे गौरीकुंड के बड़े गेट से थोड़ी ही दूर चले थे कि अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े.

दोनों बुजुर्ग श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान हुई मौत
घटना की सूचना उनके साथ चल रहे यात्रियों ने तत्काल पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम को दी. मौके पर पहुंची डीडीआरएफ की टीम ने उन्हें तुरंत गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक शारीरिक थकान, ऊंचाई में ऑक्सीजन की कमी और संभवतः हृदय की समस्या के कारण यह घटना हुई होगी.

दूसरी घटना पूर्वाह्न 11 बजे थारू कैंप के पास घटी. यहां एक अन्य बुजुर्ग यात्री बेहोशी की हालत में मिले. पहचान के दौरान उनके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान उमामहेश्वर वैंकट अवधानी (61), निवासी वैंकटराय नगर, तुकुकु वेस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश के रूप में हुई. डीडीआरएफ और यात्रा प्रबंधन बल ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें लिनचोली के चिकित्सा राहत बिंदु (एमआरपी) में पहुंचाया. हालांकि यहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

प्रशासन की श्रद्धालुओं से खास अपील
दोनों घटनाओं के बाद यात्रा प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा पर निकलें. स्वास्थ्य जांच के बाद ही आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है. साथ ही बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. गौरतलब है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग दुर्गम और ऊंचाई वाला क्षेत्र है, जहां शरीर पर अचानक दबाव बढ़ सकता है. इसलिए यात्रा से पूर्व चिकित्सकीय सलाह लेना बेहद आवश्यक है.

यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़ों को मछलियों को खिलाया, सनकी पति की खौफनाक करतूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget